Spread the love

गुमला: झारखंड से एक बड़ी शर्मनाक घटना सामने आई है। गुमला जिले में एक ढाई साल के मासूम से दरिंदगी हुई है। 16 साल के नाबालिग किशोर ने ही बच्ची के साथ गलत किया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला गुमला जिले के सिसई प्रखंड क्षेत्र का है। बच्ची की हालत गंभीर है और उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के आरोपी नाबालिग बच्ची के पड़ोस का ही रहने वाला है। उसकी उम्र 16 साल बताई जा रही है। मंगलवार की रात आरोपी बच्ची को घूमाने की बात कह कर उसे अपने साथ ले गया था। पड़ोसी होने के कारण मां ने बच्ची को उसे सौंप दिया। लेकिन मां को क्या पता था कि उनकी मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी होगी।

थोड़ी दूर ले जाकर किया गलत
नाबालिग किशोर बच्ची को अंधेरे में ले जाकर उसके साथ गलत किया। एक घंटे बाद वह बच्ची को घर लेकर वापस आया। बच्ची रो रही थी तो मां ने कारण पूछा तो आरोपी बच्ची को छोड़ वहां से भाग निकला। रक्त निकलता देख मां को अनहोनी की आशंका हुई। इसके बाद मामला थाना पहुंचा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे रिमांड होम भेजने की तैयारी की जा रही हैं। वही, बच्ची का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version