रांची: पिठौरिया थाना क्षेत्र की बुचा घाटी में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और सड़क पर क्षतिग्रस्त वाहनों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने पहले एक कार को टक्कर मारी। इसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही तीन मोटरसाइकिलों को भी पीछे से अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा। हादसे के बाद एक मोटरसाइकिल ट्रक के अगले हिस्से में फंस गई और काफी दूर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
घटन में इनकी हुई मौत
दुर्घटना में 18 वर्षीय अंकित कुमार और 58 वर्षीय गोपाल राम की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पिठौरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। इधर, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक और तीन मोटरसाइकिलों को जब्त कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना की वास्तविक वजह का पता लगाया जा रहा है। पुलिस यह जांच कर रही है कि ट्रक में कोई तकनीकी खराबी आई थी या तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के आधार पर दुर्घटना की पूरी तस्वीर सामने लाने का प्रयास किया जा रहा है।
Trending
- सरायकेला में जिउतिया पर दिखी मां की ममता, संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने रखा निर्जला व्रत
- जमशेदपुर में विकास कार्यों की सुस्ती पर DC की फटकार, 15 दिन में काम नहीं तो रद्द
- सरायकेला में सिंगल टस्कर का आतंक! शाम ढलते ही गांव में घुस रहा हाथी, धान की खड़ी फसल रौंदी; ग्रामीणों में दहशत
- ईचागढ़ में BJP का सियासी खेल तेज, कई चेहरे रेस में!
- जमशेदपुर में जितिया पर्व पर दर्दनाक हादसा! गांधी घाट के समीप स्वर्णरेखा नदी में डूबीं दो बहनें, रेस्क्यू शुरू
- टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत
- टाटा मोटर्स में बोनस के बाद जश्न! इंजन डिवीजन से प्लांट वन तक अध्यक्ष- महामंत्री का जोरदार स्वागत
- सीतारामडेरा फायरिंग कांड का खुलासा! कुख्यात कोदू समेत 3 गिरफ्तार, 2 देसी पिस्टल और जिंदा गोलियां बरामद



