ताजा खबर
झारखंड में ₹1 लाख महीने की नौकरी का मौका, स्कूलों के लिए दो विशेषज्ञों की भर्ती•सीएम की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी! गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर SC-ST एक्ट में केस•SIR 2026 में बड़ा अपडेट: 28 लाख वोटरों की मैपिंग बाकी, अब घर बैठे जमा करें दस्तावेज; 14 अक्टूबर तक पूरा करना होगा सत्यापन•तीर्थयात्रा से लौटे तो घर से गायब मिले लाखों के जेवर, पड़ोसी की सतर्कता से बचा दूसरा मकान•Navratri 2026: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, घोड़े पर होगी विदाई! जानिए क्या है इस सवारी का शुभ-अशुभ संकेत•आखिरी दौर में चमका भारत, 85 पदकों पर पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला•गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेशझारखंड में ₹1 लाख महीने की नौकरी का मौका, स्कूलों के लिए दो विशेषज्ञों की भर्ती•सीएम की मां पर टिप्पणी पड़ी भारी! गढ़वा विधायक सत्येंद्र तिवारी पर SC-ST एक्ट में केस•SIR 2026 में बड़ा अपडेट: 28 लाख वोटरों की मैपिंग बाकी, अब घर बैठे जमा करें दस्तावेज; 14 अक्टूबर तक पूरा करना होगा सत्यापन•तीर्थयात्रा से लौटे तो घर से गायब मिले लाखों के जेवर, पड़ोसी की सतर्कता से बचा दूसरा मकान•Navratri 2026: हाथी पर आएंगी मां दुर्गा, घोड़े पर होगी विदाई! जानिए क्या है इस सवारी का शुभ-अशुभ संकेत•आखिरी दौर में चमका भारत, 85 पदकों पर पीएम मोदी ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला•गर्भवती को एंबुलेंस नहीं मिली, बांस की बहंगी बनी सहारा; 1 किमी तक कीचड़ में पैदल पहुंचाया, बारिश में धंस गई मिट्टी-मोरम सड़क•जादूगोड़ा फिर बनेगा देश की परमाणु ताकत का केंद्र? UCIL ने बताई यूरेनियम उत्पादन बढ़ाने की बड़ी योजना•आदित्यपुर के शिव मंदिर में हंगामा! 12 साल की बच्ची से छेड़छाड़ के आरोप में पुजारी की पिटाई, पुलिस ने लिया हिरासत में•आदिवासी समाज के सर्वांगीण विकास की पहल, भालुबासा में जागरूकता कार्यक्रम से शिक्षा-स्वास्थ्य का संदेश
धनबाद में प्रिंस खान गिरोह और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो अपराधी घायल - aksharsamvad.com
Spread the love

धनबाद: धनबाद में गैंगस्टर प्रिंस खान गिरोह के सदस्यों और पुलिस के बीच एक बार फिर मुठभेड़ हुई है। सोमवार देर रात बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के निरंकारी चौक के पास हुई इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो संदिग्ध अपराधियों के पैर में गोली लगी। दोनों घायलों को पुलिस ने गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। वहीं, उनका तीसरा साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायलों की पहचान वासेपुर निवासी इरफान अंसारी उर्फ टुना और पुटकी निवासी नजीर अंसारी उर्फ नन्हे के रूप में हुई है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गिरोह से जुड़े कुछ अपराधी एक जमीन कारोबारी से रंगदारी वसूलने के लिए इलाके में पहुंचने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी।

इसी दौरान निरंकारी चौक के पास पुलिस को एक बाइक पर तीन युवक जाते दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस को देखते ही बाइक सवार युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए उनका पीछा किया। भागने के दौरान आरोपियों की बाइक पेट्रोलिंग वाहन से टकरा गई। इसके बाद तीनों युवक बाइक छोड़कर पैदल भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में इरफान अंसारी और नजीर अंसारी के पैर में गोली लगी, जबकि तीसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

घटना के बाद पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को मौके से हथियार और अन्य सामान मिलने की भी सूचना है। हालांकि, बरामदगी और पूरे घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस की विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। गौरतलब है कि धनबाद में प्रिंस खान गिरोह के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ वर्षों में पुलिस और इस गिरोह से जुड़े अपराधियों के बीच कई बार मुठभेड़ हो चुकी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version