ताजा खबर
हाईवे पर हादसे के बाद अब मदद नहीं होगी दूर, हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंससिर्फ ₹2,000 के लालच में बनी शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से बीए की छात्रा गिरफ्तारअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपहाईवे पर हादसे के बाद अब मदद नहीं होगी दूर, हर टोल प्लाजा पर तैनात होगी एंबुलेंससिर्फ ₹2,000 के लालच में बनी शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से बीए की छात्रा गिरफ्तारअवैध संबंध में बाधा बना पति तो रची हत्या की साजिश, पत्नी समेत चार आरोपी गिरफ्तारबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप
एनएच-33 पर चांडिल गोल चक्कर के पास पहाड़ धंसा, मानीकुई-चांडिल मार्ग प्रभावित - aksharsamvad.com
Spread the love

विजय गोप/ सरायकेला

टाटा-रांची एनएच-33 पर स्थित चांडिल गोलचक्कर के पास सड़क चौड़ीकरण के दौरान काटे गए पहाड़ का एक हिस्सा मंगलवार सुबह अचानक धंस गया। पिछले चार दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई थी। इसी वजह से मानीकुई और चांडिल प्रखंड को जोड़ने वाले मार्ग पर पहाड़ का मलबा गिर गया और आवागमन बाधित हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर कोई वाहन या बाइक सवार मौजूद नहीं था। अगर कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

गार्डवॉल नहीं बनाने से बढ़ा खतरा
स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण के दौरान पहाड़ को काटा तो गया, लेकिन सुरक्षा के लिए गार्डवॉल नहीं बनाई गई। इसी कारण बरसात में मिट्टी धंसकर नीचे आ गई। दूसरी तरफ पहाड़ धंसने से मलबा सड़क पर आ गया, जिससे चांडिल से सरायकेला जाने वाले मार्ग पर आवागमन प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

प्रशासन अलर्ट, अभी और बारिश की संभावना

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे एनएच-33 पर सफर के दौरान सावधानी बरतें और पहाड़ के पास अनावश्यक रूप से न रुकें।एनएचएआई अधिकारियों ने कहा कि बारिश रुकने के बाद स्थायी मरम्मत और सुरक्षा दीवार बनाने का काम किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version