ताजा खबर
14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन•बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर, मेरीन ड्राइव के जंगल में चली गोलियां•दुर्गापूजा में मिलावट पर प्रशासन का शिकंजा, जमशेदपुर में 6 टीमें करेंगी मिठाई-खाद्य दुकानों की जांच•श्रमिकों के हक पर विधानसभा समिति का जोर, वेतन-बकाया और उपक्रमों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा•किताबों के साथ कानून की सीख, हलूदवनी के बच्चों ने जाने अपने अधिकार•दुर्गापूजा पंडालों से नशा मुक्ति का संदेश, विसर्जन पर भी मुख्यमंत्री का खास सुझाव•पोषण की थाली में प्रतिभा का स्वाद, सरिता देवी ने जीता फूड कॉम्पिटिशन•MDM राशन के ₹99,455 बकाया का विवाद! स्कूल पहुंचे ग्रामीण, प्रधानाध्यापक से दुकानदार ने मांगा भुगतान14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन•बिंदल मॉल फायरिंग के आरोपियों का पुलिस से एनकाउंटर, मेरीन ड्राइव के जंगल में चली गोलियां•दुर्गापूजा में मिलावट पर प्रशासन का शिकंजा, जमशेदपुर में 6 टीमें करेंगी मिठाई-खाद्य दुकानों की जांच•श्रमिकों के हक पर विधानसभा समिति का जोर, वेतन-बकाया और उपक्रमों की वित्तीय स्थिति की समीक्षा•किताबों के साथ कानून की सीख, हलूदवनी के बच्चों ने जाने अपने अधिकार•दुर्गापूजा पंडालों से नशा मुक्ति का संदेश, विसर्जन पर भी मुख्यमंत्री का खास सुझाव•पोषण की थाली में प्रतिभा का स्वाद, सरिता देवी ने जीता फूड कॉम्पिटिशन•MDM राशन के ₹99,455 बकाया का विवाद! स्कूल पहुंचे ग्रामीण, प्रधानाध्यापक से दुकानदार ने मांगा भुगतान
पलामू: एनएच पर काम कर रहे दो मजदूरों को अपराधियों ने मारी गोली, रिम्स रेफर - aksharsamvad.com
Spread the love

पलामू : सतबरवा थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एनएच पर काम कर रहे दो मजदूरों को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, घटना रात करीब 11 बजे की है। घायल मजदूरों के मुताबिक, बाइक पर सवार कुछ अपराधी काम कर रहे मजदूरों के पास पहुंचे और उनसे माचिस मांगी। मजदूरों ने माचिस नहीं होने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और बाइक सवार अपराधियों ने दोनों मजदूरों पर गोली चला दी। गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े।
घटना के बाद अपराधी बाइक से मौके से फरार हो गए। वहां मौजूद अन्य मजदूरों ने तत्काल दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना मिलते ही सतबरवा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस अपराधियों की पहचान और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। वारदात के बाद एनएच पर काम कर रहे मजदूरों में भय का माहौल है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में भी संदिग्धों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version