ताजा खबर
चाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शनचाईबासा में अचानक कांपी धरती, कुछ पल के लिए थम गई लोगों की सांसें•मैदान में मुकाबला, थाली में झारखंड का स्वाद, क्रिकेट सितारों के लिए खास मेन्यू•सुनने की परेशानी में मिला सहारा, शांति लता को मिली ₹10 हजार की मशीन•दो एयरलाइनों में नहीं मिली नौकरी, फ्लाईदुबई पहुंचा कैसे? आरोपी को-पायलट की भर्ती पर सवाल•बचपन पर ऑफलाइन और ऑनलाइन खतरे, सुरक्षा के लिए एकजुट होने की पुकार•रांची जाने निकले थे, चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में गई जान•पंडाल दर्शन होगा आसान, रांची में मुफ्त बस सेवा की तैयारी•14 साल की उम्र में राष्ट्रीय चैंपियन, जमशेदपुर के अधिराज ने रचा इतिहास•नगर निगम या इंडस्ट्रियल टाउनशिप? सुप्रीम कोर्ट में जमशेदपुर के भविष्य पर सुनवाई टली•टाटा कमांड एरिया में बड़ा बदलाव, ऑक्यूपेंसी सर्टिफिकेट की पाबंदी; अब सभी को मिलेगा पानी-बिजली कनेक्शन
पैरा-लेदगाई मुख्य मार्ग की बदहाली से लोग परेशान, अधूरा निर्माण बना हादसे का खतरा - aksharsamvad.com
Spread the love


बरवाडीह: बरवाडीह प्रखंड के पैरा-लेदगाई मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति से ग्रामीणों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैरा गांव के समीप रेलवे लाइन से सटी पूर्व में टेंडर के माध्यम से बनाई गई सड़क इन दिनों बारिश के कारण कीचड़ में तब्दील हो गई है। सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और फिसलन होने से आए दिन लोग गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे, अभिभावक, सरकारी और निजी स्कूलों के शिक्षक तथा स्थानीय ग्रामीण आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि कीचड़ और फिसलन के कारण बाइक से गुजरना जोखिम भरा हो गया है।
खराब सड़क के कारण पहले भी पलट चुका है स्कूल वाहन
स्थानीय लोगों के अनुसार, इसी मार्ग पर पूर्व में सड़क की खराब स्थिति के कारण एक स्कूल वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया था। हालांकि हादसे में वाहन में सवार लोग बाल-बाल बच गए थे। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।
वहीं, रेलवे की ओर से सड़क के समीप कराया जा रहा पीसीसी पथ निर्माण भी अधूरा पड़ा है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब 50 से 100 फीट सड़क और पुलिया की ढलाई के बाद निर्माण कार्य बंद कर दिया गया। इससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।
निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग
ग्रामीणों ने संबंधित निर्माण कार्य की जांच कराने और अधूरे पड़े पीसीसी पथ का निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग की है। साथ ही कीचड़ में तब्दील मुख्य मार्ग को तत्काल आवागमन योग्य बनाने की मांग प्रशासन से की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें रोजाना जोखिम उठाकर इस मार्ग से गुजरना पड़ रहा है। बारिश के दौरान समस्या और गंभीर हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर सड़क की मरम्मत और अधूरे निर्माण कार्य को पूरा कराने की मांग की है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version