ताजा खबर
दिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यपजी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमलाखाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशानादिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?किसान के बेटे ने रचा इतिहास, पहले ही प्रयास में सेना के अधिकारी बने गया के क्षितिज कश्यपजी ग्रुप के फाउंडर सुभाष चंद्र पर CBI का शिकंजा, ₹1,322 करोड़ के लोन में फर्जी नेटवर्थ का आरोप‘भारत को कमजोर देशों की सूची में रखने वाले आज 7.8% GDP पर कर रहे सवाल’, PM मोदी का विपक्ष पर तीखा हमलाखाड़ी में महासंकट, ईरानी हमले के जवाब में अमेरिका ने तीन तेल टैंकर बनाए निशाना
वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरल - aksharsamvad.com
Spread the love

वैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायर

दीपक ट्रॉफी 2026 के फाइनल में वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा के बीच मैदान पर हुई तीखी बहस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

चेन्नई : दीपक ट्रॉफी 2026 के फाइनल में क्रिकेट का रोमांच उस समय अचानक बढ़ गया, जब साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा और ईस्ट जोन के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के बीच मैदान पर तीखी बहस देखने को मिली। मैच के दौरान हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

स्लेजिंग से शुरू हुआ विवाद, आमने-सामने आए दोनों खिलाड़ी

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे फाइनल के पहले दिन साउथ जोन के कप्तान तिलक वर्मा ने ईस्ट जोन के उपकप्तान और युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी को परेशान करने की कोशिश की। रिपोर्ट के मुताबिक, 11वें ओवर में तिलक ने सूर्यवंशी को स्लेज किया, जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत ने धीरे-धीरे तीखा रूप ले लिया।

तिलक ने वैभव से कहा, क्या यार ये उपकप्तान ! इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक बहस होती दिखाई दी।

तिलक सूर्यवंशी के बेहद करीब पहुंचे

घटना के दौरान तिलक वर्मा युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के काफी करीब पहुंच गए। उन्होंने हाथों के इशारे से भी अपनी बात रखने की कोशिश की। सूर्यवंशी भी पीछे हटते नजर नहीं आए और दोनों के बीच कुछ देर तक आमने-सामने की स्थिति बनी रही।

मामला बढ़ता देख अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा और दोनों खिलाड़ियों को अलग किया गया। इसके कुछ ही समय बाद सूर्यवंशी ने अपना विकेट गंवा दिया।

15 साल के वैभव ने बल्ले से दिया जवाब

मैदान पर विवाद के बावजूद वैभव सूर्यवंशी ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी की। 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने 33 गेंदों में 44 रन बनाए। उनकी पारी में पांच चौके और एक छक्का शामिल रहा।

सूर्यवंशी ने अभिमन्यु ईश्वरन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी भी की। ईश्वरन ने 86 गेंदों में 72 रन बनाए और उनकी पारी में 10 चौके और एक छक्का शामिल रहा।

सोशल मीडिया पर फैंस ने तिलक को घेरा

मैदान की इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा तेज हो गई। कई यूजर्स ने युवा बल्लेबाज के साथ इस तरह की स्लेजिंग को लेकर नाराजगी जताई।

एक यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को इस तरह स्लेज नहीं करना चाहिए, जबकि दूसरे यूजर ने भी घटना पर सवाल उठाए।

ईस्ट जोन ने बनाया बड़ा स्कोर

फाइनल में ईस्ट जोन ने पहली पारी में मजबूत शुरुआत की। टीम ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 54 ओवर में 246/4 का स्कोर खड़ा कर लिया था। शिखर मोहन शतक से चूक गए और उन्होंने 120 गेंदों में 85 रन बनाए।

दूसरी ओर कप्तान ईशान किशन 34 रन और कुमार कुशाग्र 4 रन बनाकर नाबाद रहे। ईस्ट जोन की मजबूत स्थिति के बीच अब मैदान पर तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी के बीच हुई बहस भी मैच की सबसे चर्चित घटनाओं में शामिल हो गई है।

मैदान की यह घटना बताती है कि फाइनल जैसे बड़े मुकाबले में मुकाबला सिर्फ बल्ले और गेंद तक सीमित नहीं रहता। कभी-कभी खिलाड़ियों के बीच की गर्मागर्मी भी सुर्खियां बन जाती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version