ताजा खबर
सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारवो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए…नासिर काज़मी की गजल में छिपा है वक्त से बिछड़ने का दर्दघर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वादजन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीदिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कारवो साहिलों पे गाने वाले क्या हुए…नासिर काज़मी की गजल में छिपा है वक्त से बिछड़ने का दर्दघर-घर पहुंची श्री चित्रगुप्त पूजा समिति, वरिष्ठजनों का किया सम्मान; लिया आशीर्वादजन्माष्टमी जुलूस के बाद युवक की मौत से सनसनी, कुएं से मिला शव; परिजनों से मिलीं केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवीदिल्ली में बड़ा हादसा: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, मलबे में 7 लोगों के दबे होने की आशंकावैभव सूर्यवंशी से भिड़े तिलक वर्मा! मैदान पर हुई तीखी बहस, दीपक ट्रॉफी फाइनल का VIDEO वायरलसागर में जहरीली शराब का कहर! 14 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा बीमार; कई की हालत गंभीरSIR-2026 को लेकर बड़ा अपडेट! 7 सितंबर की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित, नई तारीख बाद में होगी घोषितजमशेदपुर हॉर्टिकल्चरल सोसाइटी में बड़ा बदलाव! अतुल भटनागर बने चेयरपर्सन, चित्रा शर्मा को अध्यक्ष की कमानशिक्षा विभाग पर अजीब इत्तेफाक! साढ़े तीन साल में 3 मंत्रियों का निधन, अब चौथा ‘राजतिलक’ किसका?
सुदिव्य सोनू की अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, CM हेमंत सोरेन ने दिया कंधा; राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार - aksharsamvad.com
Spread the love

 

सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम विदाई के दौरान भावुक माहौल, अंतिम संस्कार की रस्मों में शामिल परिजन और समर्थक। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि।
  • नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई, हजारों लोग हुए अंतिम यात्रा में शामिल; मुख्यमंत्री बोले-झारखंड ने कर्मठ जनप्रतिनिधि और युवा नेतृत्व खो दिया

गिरिडीह : झारखंड के मंत्री रहे सुदिव्य कुमार सोनू को रविवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। गिरिडीह के हरसिंहरायडीह स्थित आवास से निकली उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित सरकार के कई मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।

CM हेमंत सोरेन ने दिया पार्थिव शरीर को कंधा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दिवंगत मंत्री के आवास पहुंचे और पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इसके बाद मुख्यमंत्री अंतिम यात्रा में शामिल हुए और पार्थिव शरीर को कंधा देकर श्मशान घाट तक पहुंचे।

श्मशान घाट पर मुख्यमंत्री ने दाह संस्कार में शामिल होकर सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई दी।

अचानक निधन से झारखंड में शोक की लहर

मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि देर रात हृदयाघात के कारण सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन हो गया। उन्होंने कहा कि यह सरकार और पूरे राज्य के लिए अत्यंत दुखद घड़ी है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि सुदिव्य कुमार राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में बेहद सक्रिय थे। उन्होंने परिपक्वता और गंभीरता के साथ विकास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका असमय निधन बेहद पीड़ादायक है और यह विश्वास करना कठिन है कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं।

झारखंड ने युवा नेतृत्व को खो दिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। उनके निधन से राज्य ने एक कर्मठ जनप्रतिनिधि, समर्पित मंत्री और युवा नेतृत्व को खो दिया है। उनके योगदान को राज्य हमेशा याद रखेगा।

उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पूरी मजबूती के साथ दिवंगत मंत्री के परिवार के साथ खड़ी है और आगे भी परिवार को सरकार का सहयोग एवं संबल मिलता रहेगा।

कल्पना सोरेन ने भी दी श्रद्धांजलि

विधायक कल्पना सोरेन ने भी दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

सुदिव्य कुमार सोनू की अंतिम यात्रा में मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, मुख्य सचिव अविनाश कुमार, राज्य सरकार के वरिष्ठ पदाधिकारी, गिरिडीह जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए।

अंतिम यात्रा में हजारों लोग उमड़ पड़े। लोगों ने नम आंखों से अपने प्रिय जनप्रतिनिधि को अंतिम विदाई दी। पूरे माहौल में शोक और गम की तस्वीर दिखाई दी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version