ताजा खबर
झारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारीझारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंजमशेदपुर में राजनीति बनाम अपराध का मुद्दा गरमाया, सरयू राय ने फेसबुक लाइव में खोले कई राजदिल्ली में सजेगा कूटनीति का सबसे बड़ा मंच! BRICS समिट में जुटेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग, दुनिया की नजर भारत परदेशभर के डाकघरों में सर्वर डाउन! दोपहर 12:30 बजे से बुकिंग ठप, पार्सल-स्पीड पोस्ट का काम प्रभावित 10 साल का इंतजार खत्म! अब 2 घंटे में मुंबई से अहमदाबाद, 350 Kmph की रफ्तार से दौड़ेगी बुलेट ट्रेनधनबाद के अस्पताल में बिजली संकट बना जानलेवा? 48 घंटे में दूसरी मौत, वेंटिलेटर बंद होने पर उठे सवालरांची में वोटर लिस्ट से 34 नाम हटाने की कथित कोशिश, फॉर्म-7 को लेकर मचा बवालदिल्ली की फैक्ट्री में युवती से दुष्कर्म का आरोप, 66 वर्षीय ठेकेदार गिरफ्तार, वायरल वीडियो की जांच तेजडेंजर जोन में जाने पर रोक फिर भी नदी में उतरे, आसंगी चेकडैम में दो युवक तेज बहाव में बहे; तलाश जारी
झारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियम - aksharsamvad.com
Spread the love
रांची के पुराने विधानसभा सभागार में आयोजित झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ की बैठक को संबोधित करते पदाधिकारी एवं मंच पर उपस्थित अतिथिगण।

पलामू/रांची : झारखंड राज्य स्वर्णकार संघ की ओर से रविवार को रांची के धुर्वा स्थित पुराने विधानसभा सभागार में राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई। इसमें झारखंड के सभी 24 जिलों के पदाधिकारियों के साथ केंद्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान स्वर्णकार समाज और आभूषण कारोबार से जुड़ी समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा व्यापारियों को राहत देने वाले उपायों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

रांची में ज्वेलरी पार्क बनाने का प्रस्ताव

बैठक में पलामू जिला स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष धनंजय सोनी ने जिले की ओर से कई महत्वपूर्ण मांगें प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जोरी के समक्ष रखीं। उन्होंने राजधानी रांची में आधुनिक ज्वेलरी पार्क और एग्जीबिशन सेंटर स्थापित करने की मांग की।

धनंजय सोनी ने कहा कि बिलासपुर की तर्ज पर झारखंड में भी ज्वेलरी पार्क विकसित किया जाना चाहिए। इससे राज्य के आभूषण कारोबारियों को अपने उत्पाद प्रदर्शित करने, नए व्यापारिक संपर्क बनाने और व्यवसाय को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए बेहतर मंच मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि ज्वेलरी पार्क बनने से न केवल आभूषण उद्योग को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। यह परियोजना राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

पुराने सोना-चांदी की खरीद में स्पष्ट नियम जरूरी

बैठक में पुराने सोना और चांदी की खरीद-बिक्री के दौरान व्यापारियों को होने वाली प्रशासनिक परेशानियों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। धनंजय सोनी ने कहा कि अलग-अलग जिलों और प्रखंडों में अलग प्रक्रिया अपनाए जाने से छोटे एवं मध्यम ज्वेलरी कारोबारियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने पूरे झारखंड में एक स्पष्ट, सरल और व्यावहारिक मानक संचालन प्रक्रिया यानी एसओपी लागू करने की मांग की। इसके अंतर्गत यह निर्धारित किया जाना चाहिए कि पुराने आभूषण खरीदते समय ग्राहक से कौन-कौन से पहचान संबंधी दस्तावेज लिए जाएं, खरीद का रिकॉर्ड किस प्रकार रखा जाए और किन परिस्थितियों में लेन-देन किया जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य स्वर्णकार संघ की पहल पर सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और संबंधित अधिकारियों को एक समान दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। इससे प्रशासन और व्यापारियों के बीच भ्रम कम होगा तथा वैध तरीके से कारोबार करने वाले दुकानदारों को राहत मिलेगी।

संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

बैठक में पलामू से जिला महासचिव अमित वर्मा, जिला उपाध्यक्ष गुड्डू बर्मन, हिमांशु कौशल सोनी, जिला सचिव प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र सोनी और जिला सलाहकार शिव शंकर प्रसाद सोनी उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और स्वर्णकार समाज के हित में एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version