ताजा खबर
बिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलझारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 75 में से चुने जाएंगे 15, मुफ्त में मिलेगा कमर्शियल पायलट बनने का प्रशिक्षणभारत की रक्षा ताकत में बड़ा इजाफा! 1.10 लाख करोड़ के हथियार-उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी5G के बाद 6G की बारी, भारत ने दुनिया के 25 देशों के साथ मिलाया हाथझारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलेंबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलझारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 75 में से चुने जाएंगे 15, मुफ्त में मिलेगा कमर्शियल पायलट बनने का प्रशिक्षणभारत की रक्षा ताकत में बड़ा इजाफा! 1.10 लाख करोड़ के हथियार-उपकरण खरीद प्रस्तावों को मंजूरी5G के बाद 6G की बारी, भारत ने दुनिया के 25 देशों के साथ मिलाया हाथझारखंड में बने ज्वेलरी पार्क, पुराने सोना-चांदी की खरीद के लिए लागू हो एक समान नियमराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में नया मोड़, फॉरेंसिक रिपोर्ट से बढ़ सकती हैं आठ आरोपियों की मुश्किलें
जमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर में फिजियोथेरेपी के नाम पर चल रहे कई सेंटरों की कार्यप्रणाली अब सवालों के घेरे में है। आरोप है कि शहर में कुछ ऐसे सेंटर संचालित हो रहे हैं, जहां प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट के बजाय अयोग्य या गैर-मेडिकल पृष्ठभूमि वाले लोग मरीजों का इलाज कर रहे हैं। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे सेंटरों की जांच कराने की बात कही है।

90 सेंटर, 35 से 40 पर सवाल

इंडियन फिजियोथेरेपी एसोसिएशन के अनुसार जमशेदपुर में करीब 90 फिजियोथेरेपी सेंटर संचालित हैं। इनमें से लगभग 35 से 40 सेंटरों के संचालन, चिकित्सकों की योग्यता और वैध रजिस्ट्रेशन को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं। आरोप है कि कुछ जगहों पर नियमों का पालन किए बिना मरीजों को उपचार दिया जा रहा है।

जांच में सामने आई चौंकाने वाली तस्वीर

मानगो-पारडीह रोड स्थित एक फिजियोथेरेपी सेंटर की जांच के दौरान मौके पर कोई प्रशिक्षित फिजियोथेरेपिस्ट मौजूद नहीं मिला। इसके बावजूद वहां पांच मरीजों का इलाज किया जा रहा था। जांच में यह भी आरोप सामने आया कि कुछ लोग केवल एक्यूप्रेशर की डिग्री के आधार पर फिजियोथेरेपी सेंटर संचालित कर रहे हैं।

बिना रजिस्ट्रेशन प्रैक्टिस पर सख्त कार्रवाई का दावा

झारखंड राज्य फिजियोथेरेपी परिषद अधिनियम के तहत फिजियोथेरेपी प्रैक्टिस के लिए काउंसिल में पंजीकरण आवश्यक बताया गया है। नियमों के मुताबिक रजिस्टर में दर्ज व्यक्ति के अलावा कोई अन्य व्यक्ति फिजियोथेरेपी का अभ्यास नहीं कर सकता।

इसके अलावा क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत सेंटरों में आवश्यक योग्य स्टाफ, न्यूनतम मानक और मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड का पालन जरूरी है।

गलत इलाज से बढ़ सकता है मरीजों का जोखिम

फिजियोथेरेपी केवल मशीन लगाने या सामान्य कसरत कराने तक सीमित नहीं है। स्ट्रोक, पैरालिसिस, नसों की बीमारी, रीढ़ की हड्डी की समस्या और सर्जरी के बाद पुनर्वास में सही तकनीक और प्रशिक्षित विशेषज्ञ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। गलत तकनीक या अनुचित इलेक्ट्रोथेरेपी से मरीज की समस्या गंभीर हो सकती है।

स्वास्थ्य विभाग चलाएगा विशेष जांच अभियान

मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने जल्द ही शहर के फिजियोथेरेपी सेंटरों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाने की बात कही है। वहीं आईएपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजीत कुमार के अनुसार अवैध तरीके से संचालित सेंटरों की सूची तैयार की जा रही है, जिसे सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाएगा।

अब बड़ा सवाल यह है कि जांच में कितने सेंटर नियमों पर खरे उतरते हैं और कितनों पर कार्रवाई होती है?

error: Content is protected !!
Exit mobile version