ताजा खबर
बिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलझारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 75 में से चुने जाएंगे 15, मुफ्त में मिलेगा कमर्शियल पायलट बनने का प्रशिक्षणबिहार होमगार्ड में नौकरी का बड़ा मौका, कंपनी कमांडर के 65 पदों पर भर्ती, जानें पूरी चयन प्रक्रियाछात्र आत्महत्या पर झारखंड के लिए बड़ी खबर: देश में 80% बढ़े मामले, जमशेदपुर में 54% की गिरावटनिखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामदमैनपुरी में नेपाल जा रहा गैस टैंकर पलटा, रिसाव से मचा हड़कंप, एक किलोमीटर तक रास्ता सीलबिहार में बाढ़ का कहर जारी, 13 जिलों में 27 लाख लोग प्रभावित; गंगा-कोसी-महानंदा खतरे के निशान से ऊपरयूपी को टेक्सटाइल हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार का बड़ा दांवजमशेदपुर में फिजियोथेरेपी के नाम पर बड़ा खेल! डिग्री-रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहे सेंटर, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोपJFC के ISL से बाहर होने के बाद टाटा स्टील का बड़ा दांव, अब जमशेदपुर में महिला फुटबॉल की नई ‘नर्सरी’!रांची से बेहतर धनबाद की हवा, जमशेदपुर भी पीछे; स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में 17वें पायदान पर कोयलांचलझारखंड के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 75 में से चुने जाएंगे 15, मुफ्त में मिलेगा कमर्शियल पायलट बनने का प्रशिक्षण
निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, कुख्यात अपराधी सिंटू सिंह गिरफ्तार; पिस्टल-बाइक बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

 

निखार सबलोक हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपित अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को पुलिस अधिकारियों ने मीडिया के सामने पेश किया।

सरायकेला : चांडिल में 24 अगस्त को हुई हत्या की जांच में पुलिस को एक और सफलता मिली है। एसआइटी ने कुख्यात अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ सिंटू सिंह को दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बाइक, दो मोबाइल और लोडेड देशी पिस्टल बरामद की गई है।

हत्या के बाद से पुलिस के रडार पर था सिंटू

चांडिल थाना क्षेत्र के आसनबनी स्थित टेंथ माइल स्टोन में 24 अगस्त को 33 वर्षीय निखार सबलोक को अपराधियों ने गोली मार दी थी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए टीएमएच जमशेदपुर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के पिता की लिखित शिकायत पर चांडिल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कोल्हान क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां पुलिस के वरीय अधिकारियों की निगरानी में एसआइटी का गठन किया गया था।

लाल कार के बाद अब एवेंजर बाइक बरामद

जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मानवीय सूचना को आधार बनाकर संदिग्धों की गतिविधियों का पता लगाया। इससे पहले पुलिस ने घटना के बाद अपराधियों के भागने में इस्तेमाल लाल रंग की हुंडई आई-10 कार को रांची से बरामद किया था।

अब पुलिस ने अभिमन्यु सिंह की गिरफ्तारी के बाद बजाज एवेंजर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसके अलावा दो मोबाइल फोन और एक देशी पिस्तौल बरामद हुई है। पिस्तौल की मैगजीन में एक जिंदा गोली मिली।

पहले ही छह आरोपी जा चुके हैं जेल

निखार सबलोक हत्याकांड में पुलिस इससे पहले छह आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें अशोक कुमार सिंह उर्फ राघव, सुनील रजक, रितेश सिंह, सुशील केराई, राजकुमार सिंह उर्फ प्रिंस और अंकित सिंह शामिल हैं।

पुलिस ने इनके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल दो पिस्टल भी बरामद की थीं। सभी छह आरोपितों को दो सितंबर को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

कई गंभीर मामलों में दर्ज है नाम

पुलिस के मुताबिक अभिमन्यु सिंह का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है। उसके खिलाफ बोडाम, मानगो, ओलिडीह और आदित्यपुर थाना क्षेत्रों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, मारपीट, रंगदारी और धोखाधड़ी समेत कई मामले दर्ज हैं।

आदित्यपुर थाना में वर्ष 2016 में दर्ज एक मामले में उसके खिलाफ हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और आर्म्स एक्ट जैसी गंभीर धाराएं भी लगाई गई थीं।

पुलिस को अब बाकी आरोपितों की तलाश

चांडिल के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी और बरामदगी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभिमन्यु सिंह को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अब हत्याकांड की पूरी कड़ी जोड़ने और इसमें शामिल अन्य आरोपितों तक पहुंचने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version