ताजा खबर
तीन एकड़ सरकारी जमीन किसने बेच दी? पोटका में मापी शुरू होते ही मचा हड़कंपभारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को SIR का नोटिस! नाम की स्पेलिंग में ‘एक्स्ट्रा F’ बनी वजहजन्माष्टमी पर हुई पहचान बनी मुसीबत, मथुरा जंक्शन से पांच माह का मासूम लापताशहीद रूपेश सिंह को CRPF ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 22वें शहादत दिवस पर याद किया अदम्य साहसछह साल से अटका धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अब खुलेगा? केंद्र ने दिया बड़ा आश्वासनडिजिटल इंडिया की कड़वी तस्वीर, एक फोन कॉल के लिए पेड़ का सहारा ले रहे गढ़वा के ग्रामीणCISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह वरिष्ठ IPS अधिकारी बने स्पेशल डीजी, झारखंड से चंदन कुमार झा की प्रतिनियुक्तिकार की मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, 15 लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोपचॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौतSIR जांच में बड़ा खुलासा! जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम, पासपोर्ट कार्यालय ने की पुष्टितीन एकड़ सरकारी जमीन किसने बेच दी? पोटका में मापी शुरू होते ही मचा हड़कंपभारत रत्न वैज्ञानिक सीएनआर राव को SIR का नोटिस! नाम की स्पेलिंग में ‘एक्स्ट्रा F’ बनी वजहजन्माष्टमी पर हुई पहचान बनी मुसीबत, मथुरा जंक्शन से पांच माह का मासूम लापताशहीद रूपेश सिंह को CRPF ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, 22वें शहादत दिवस पर याद किया अदम्य साहसछह साल से अटका धालभूमगढ़ एयरपोर्ट अब खुलेगा? केंद्र ने दिया बड़ा आश्वासनडिजिटल इंडिया की कड़वी तस्वीर, एक फोन कॉल के लिए पेड़ का सहारा ले रहे गढ़वा के ग्रामीणCISF में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह वरिष्ठ IPS अधिकारी बने स्पेशल डीजी, झारखंड से चंदन कुमार झा की प्रतिनियुक्तिकार की मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद, 15 लोगों पर मारपीट और लूटपाट का आरोपचॉकलेट समझ फिनाइल की टिकिया निगल गया मासूम, सांस थमने तक नहीं मिली ऑक्सीजन; MGM में मौतSIR जांच में बड़ा खुलासा! जमशेदपुर की वोटर लिस्ट में 3 अफगान नागरिकों के नाम, पासपोर्ट कार्यालय ने की पुष्टि
जन्माष्टमी पर हुई पहचान बनी मुसीबत, मथुरा जंक्शन से पांच माह का मासूम लापता - aksharsamvad.com
Spread the love
मथुरा जंक्शन से मासूम के लापता होने के मामले में सीसीटीवी फुटेज की जांच करती पुलिस। (सांकेतिक तस्वीर)

मथुरा : उत्तर प्रदेश के मथुरा जंक्शन पर पांच महीने के मासूम बच्चे के लापता होने से सनसनी फैल गई। उन्नाव जिले के पाठकपुर निवासी एक परिवार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मथुरा-वृंदावन के दर्शन करने आया था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर मिले एक युवक और युवती से उनकी जान-पहचान हो गई। परिजनों का आरोप है कि दोनों उनका बच्चा लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद जीआरपी और हाईवे थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

परिवार के साथ दर्शन करने आया था युवक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, उन्नाव निवासी 28 वर्षीय देवशंकर मिश्रा चार सितंबर को पत्नी गौरी मिश्रा, तीन वर्षीय बेटी प्रिया और पांच माह के बेटे सूर्या के साथ मथुरा पहुंचे थे। परिवार ने मथुरा और वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए। छह सितंबर को वे वृंदावन से वापस मथुरा आए और जंक्शन के द्वितीय प्रवेश द्वार के बाहर बने यात्री प्रतीक्षालय में ठहर गए। यहां उनकी मुलाकात एक युवक और युवती से हुई। दोनों ने खुद को पति-पत्नी बताया और परिवार से बातचीत बढ़ा ली। आरोप है कि वे करीब तीन दिनों तक परिवार के आसपास रहे और धीरे-धीरे उनका भरोसा जीत लिया।

व्यवहार पर संदेह हुआ तो बढ़ी सतर्कता

देवशंकर के मुताबिक, सात सितंबर की रात उनकी पत्नी को युवती की गतिविधियों पर संदेह हुआ। आरोप है कि दोनों लोग परिवार के काफी करीब आ गए थे और रात में भी आसपास ही मौजूद रहते थे। जब परिजनों ने इस पर आपत्ति जताई तो विवाद जैसी स्थिति बन गई।परिवार ने प्रतीक्षालय की देखरेख करने वाली महिला कर्मचारी को मामले की जानकारी दी। शिकायत के बाद युवक-युवती को वहां से जाने के लिए कहा गया। इसके बाद देवशंकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रतीक्षालय के बाहर पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे पर रुक गए।

सुबह बच्चे को लेकर गायब होने का आरोप

देवशंकर ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे उनकी पत्नी जाग रही थीं, जबकि वह सो गए थे। लगभग पांच बजे पत्नी जरूरी काम से कुछ देर के लिए वहां से गईं। आरोप है कि इसी दौरान पहले से परिचित युवक-युवती वहां पहुंचे और पांच माह के सूर्या को लेकर चले गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार ने यूपी डायल-112 पर संपर्क किया। इसके बाद जीआरपी और हाईवे थाना पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस रेलवे स्टेशन तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर बच्चे और संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version