ताजा खबर
अबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएजमशेदपुर को बड़ी सौगात! खड़गपुर-बागडीह चौथी रेल लाइन को कैबिनेट की मंजूरी, टाटानगर से बढ़ेगी कनेक्टिविटीरांची RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला: NIA की पटना में बड़ी छापेमारी, आतंकी फंडिंग से लेकर पाकिस्तान कनेक्शन तक जांच!बंगाल में आज बड़ा बदलाव! यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर का रास्ता साफ, विधानसभा में आएगा संशोधन बिलबंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी खुद उतरेंगी मैदान में? नंदीग्राम या रेजीनगर पर बढ़ा सस्पेंसअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएजमशेदपुर को बड़ी सौगात! खड़गपुर-बागडीह चौथी रेल लाइन को कैबिनेट की मंजूरी, टाटानगर से बढ़ेगी कनेक्टिविटीरांची RSS दफ्तर पर पेट्रोल बम से हमला: NIA की पटना में बड़ी छापेमारी, आतंकी फंडिंग से लेकर पाकिस्तान कनेक्शन तक जांच!बंगाल में आज बड़ा बदलाव! यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर-कर्मचारियों के ट्रांसफर का रास्ता साफ, विधानसभा में आएगा संशोधन बिलबंगाल उपचुनाव में ममता बनर्जी खुद उतरेंगी मैदान में? नंदीग्राम या रेजीनगर पर बढ़ा सस्पेंस
रांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माण - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची: राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। शहर के करमटोली-चिरौंदी, अरगोड़ा-चापुटोली और हरमू इलाके में बनने वाले तीन बड़े फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल हो गया है। अब रेट नेगोशिएशन के बाद चयनित कंपनियों को काम आवंटित किया जाएगा। अक्टूबर से तीनों परियोजनाओं पर निर्माण शुरू होने की उम्मीद है।

 तीन कंपनियों का हुआ चयन

तीनों फ्लाईओवर के लिए अलग-अलग कंपनियों का चयन किया गया है।

  • करमटोली-चिरौंदी फ्लाईओवर का काम शिवाल्या कंस्ट्रक्शन कंपनी, अरगोड़ा-चापुटोली का काम दिनेश चंद्र आर अग्रवाल इंफ्राकॉन कंपनी और हरमू फ्लाईओवर का काम हिंदुस्तान कंस्ट्रक्शन कंपनी (एचसीसी), मुंबई को दिए जाने की तैयारी है।

इन परियोजनाओं का निर्माण स्टेट हाइवे अथॉरिटी ऑफ झारखंड (साज) की ओर से कराया जाएगा।

हरमू फ्लाईओवर की लंबाई 3.5 किमी

  • हरमू फ्लाईओवर सहजानंद चौक के पहले से शुरू होकर हरमू रोड होते हुए रातू रोड को क्रॉस कर कांके रोड स्थित जज कॉलोनी तक जाएगा। इसकी लंबाई करीब 3.5 किलोमीटर होगी।

इस परियोजना के लिए करीब 326.61 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। फ्लाईओवर पर सहजानंद चौक की ओर से आने-जाने वाले वाहनों के लिए अलग व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

अरगोड़ा फ्लाईओवर भी होगा बड़ा प्रोजेक्ट

  • अरगोड़ा चौक फ्लाईओवर के लिए 223.14 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। यह हरमू रोड में काल्स रेस्टोरेंट के पास से शुरू होकर डिबडीह ब्रिज के पहले तक बनेगा।

इसके अलावा अरगोड़ा चौक से कटहल मोड़ की ओर चापुटोली और अशोक नगर रोड नंबर-3 तक भी फ्लाईओवर का निर्माण होगा। इसमें राउंडअबाउट की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसकी कुल लंबाई करीब 3.804 किलोमीटर होगी।

करमटोली-चिरौंदी फ्लाईओवर से भी बदलेगी तस्वीर

  • करमटोली फ्लाईओवर को करमटोली चौक से साइंस सिटी यानी चिरौंदी तक बनाया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 3.216 किलोमीटर होगी। मुख्य फ्लाईओवर करीब 2.7 किलोमीटर, जबकि 0.52 किलोमीटर लिंक रोड मोरहाबादी के लिए होगा।

इस परियोजना के लिए करीब 351 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था।

तीनों फ्लाईओवर बनने के बाद रांची के प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होने और लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version