ताजा खबर
हाथीमारा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने मिलकर लगाए सैकड़ों पौधेगरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंपबसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारीJPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलतअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गएहाथीमारा में गूंजा पर्यावरण बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने मिलकर लगाए सैकड़ों पौधेगरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंपबसपा में बड़ा सियासी फेरबदल, आकाश आनंद बाहर, ईशान आनंद को मिली अहम जिम्मेदारीJPSC नियुक्ति पर हाईकोर्ट सख्त, अध्यक्ष और सदस्यों के खाली पद भरने के लिए सरकार को दो महीने की मोहलतअबू सलेम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, 2030 से पहले जेल से रिहाई की उम्मीद खत्मरांची में ट्रैफिक जाम से मिलेगी बड़ी राहत! 3 फ्लाईओवर का टेंडर फाइनल, अक्टूबर से शुरू हो सकता है निर्माणविश्व पैरा तीरंदाजी में भारत का ‘गोल्डन’ निशाना, आखिरी दिन छह पदक जीतकर रचा इतिहासबिहार में शराबबंदी पर सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, बोले- 20 हजार करोड़ का राजस्व नुकसान फिर भी नहीं हटेगी पाबंदीजमशेदपुर के लिए बड़ी खुशखबरी! कलाइकुंडा में बनेगा सिविल एयरपोर्ट, 180 सीटों वाले A-320 से जुड़ेंगे बड़े शहरबाढ़ की मार से यूपी बेहाल! 26 जिले प्रभावित, 21 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए
गरीबों के राशन पर डाका! अंत्योदय का 14 बोरा चावल जब्त, छापेमारी से मचा हड़कंप - aksharsamvad.com
Spread the love

नीलांबर-पीतांबरपुर :  गरीब और जरूरतमंद परिवारों के बीच मुफ्त वितरण के लिए सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाने वाले अंत्योदय योजना के चावल की कथित कालाबाजारी का मामला सामने आया है। लेस्लीगंज के अंचल अधिकारी (सीओ) जागो महतो और प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी (एमओ) नारायण महतो ने संयुक्त रूप से झारहा में छापेमारी कर 14 बोरा चावल जब्त किया है।

मकान से 9 और किराना दुकान से मिला 5 बोरा चावल

अधिकारियों की टीम ने झारहा निवासी अजीजुल मियां के मकान में छापेमारी की। यहां से अंत्योदय परिवारों के बीच वितरण किए जाने वाले चावल के 9 बोरे बरामद हुए। इसके अलावा सोनू किराना दुकान से भी 5 बोरा चावल जब्त किया गया। कार्रवाई के दौरान दर्जनों खाली बोरे और अनाज के बोरे पर लगाने वाले रैपर भी बड़ी मात्रा में बरामद किए गए।

छापेमारी के बाद अधिकारियों ने दुकान और मकान के उस हिस्से को सील कर दिया, जहां अनाज का गोदाम बनाया गया था।

तीन-चार साल से किराये पर था गोदाम

मकान मालिक अजीजुल मियां ने अधिकारियों को बताया कि रामसागर निवासी अजमल अंसारी पिछले तीन-चार वर्षों से मकान का हिस्सा किराये पर लेकर अनाज रखने और बेचने का काम कर रहा था। ग्रामीणों का दावा है कि छापेमारी से कुछ समय पहले अजमल एक टेंपो में चावल भरकर वहां से निकल गया।

वहीं, सोनू किराना दुकान के संचालक ने बताया कि अजमल चावल की बोरियां दुकान पर गिराकर वहां से भाग गया।

छापेमारी से पहले चावल हटाने का आरोप

पूरे मामले में यह सवाल भी उठ रहा है कि जब सरकारी राशन की कालाबाजारी का खेल चल रहा था तो इसकी जानकारी किस-किस को थी और इसमें किन लोगों का संरक्षण प्राप्त था। अधिकारियों की जांच के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होगी।

सीओ जागो महतो ने कहा कि गरीबों को मुफ्त दिए जाने वाले खाद्यान्न की कालाबाजारी गंभीर अपराध है। इस खेल में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने एमओ नारायण महतो को मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया है। साथ ही पूरे मामले की गहन जांच करने की बात कही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version