ताजा खबर
राष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिएब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थनसाफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेजराष्ट्रीय खेल चुनाव पैनल में BCCI की एंट्री, चुनाव अधिकारी एका ज्योति को मिली अहम जिम्मेदारीउत्तराखंड कांग्रेस में हलचल, हरीश रावत ने संगठनात्मक पदों से दिया इस्तीफाजमशेदपुर की हवा सबसे खराब! 153 के आंकड़े ने बढ़ाई चिंता, अब सेंसर बताएगा प्रदूषण का असली कारणएक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्यायूपी में दूध कारोबार से बदली महिलाओं की तकदीर, 72 हजार से ज्यादा बनीं ‘लखपति दीदी’माता सीता ने हनुमान जी को क्यों दिया था अमर होने का वरदान? सुंदरकांड की यह कथा जानिएब्रिक्स समिट में भारत की बड़ी कूटनीतिक बढ़त! आतंकवाद पर सख्त रुख, UNSC की स्थायी सीट के लिए मिला समर्थनसाफ-सुथरे लोग कितनी गंदगी फैला रहे हैंपूर्वी सिंहभूम की ग्रामीण महिलाओं के कारोबार को मिलेगी ‘मेंटॉरशिप की छतरी’, बाजार और ब्रांडिंग से जोड़ने की पहलFSSAI का बड़ा एक्शन: पतंजलि बिस्कुट से रेड बुल तक, 115 प्रोडक्ट पर रोक! रांची में जांच तेज
एक घर, दो प्रेमी और खूनी अंजाम! प्रेमिका को प्राचार्य के साथ देख भड़का प्रेमी, लोहे की खंती से कर दी हत्या - aksharsamvad.com
Spread the love

पटना : राजधानी पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में महिला शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, शिक्षिका की हत्या उसके प्रेमी मंटू सिंह ने की। आरोपी का दावा है कि वह लक्ष्मी कुमारी से प्रेम करता था और एक सितंबर की रात जब वह अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा तो वहां स्कूल के प्रभारी प्राचार्य ब्रजेश कुमार को देखकर उसका गुस्सा भड़क गया। इसी के बाद उसने कथित तौर पर लोहे की खंती से वार कर शिक्षिका की हत्या कर दी।

प्रेमिका के घर पहुंचा था मंटू, प्राचार्य को देख रह गया स्तब्ध

पुलिस के मुताबिक कादिरगंज थाना क्षेत्र के नीमड़ा पाली निवासी मंटू सिंह का शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। एक सितंबर की रात मंटू अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। वहां उसने विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ब्रजेश कुमार को देखा। पुलिस का कहना है कि उस समय लक्ष्मी और ब्रजेश साथ बैठकर खाना खा रहे थे और बातचीत कर रहे थे।

यह दृश्य देखकर मंटू कथित तौर पर छिपकर दोनों को देखता रहा। कुछ देर बाद जब प्राचार्य वहां से चले गए तो मंटू का गुस्सा फूट पड़ा।

गुस्से में उठाई खंती और कर दिया हमला

पुलिस के अनुसार, प्राचार्य के जाने के बाद मंटू ने लोहे की खंती से लक्ष्मी कुमारी पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण शिक्षिका की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी अपने किए पर पछताने लगा और देर रात अपने घर लौट गया।

पुलिस ने गुरुवार को मंटू सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने खंती, मोबाइल और छाता किया बरामद

मंटू की निशानदेही पर पुलिस ने कथित तौर पर वारदात में इस्तेमाल लोहे की खंती, एक मोबाइल फोन, काले रंग का छाता और घटना के दिन पहना हुआ शर्ट बरामद किया है। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) शैलजा ने गिरफ्तारी और मामले के खुलासे की जानकारी दी।

2 सितंबर को कमरे से मिला था शिक्षिका का शव

पुनपुन प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, सहवाजपुर की सहायक शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी एक सितंबर की रात अपने घर में अकेली थीं। दो सितंबर को उनके मकान के एक कमरे से शव बरामद हुआ था। इसके बाद मृतका के पति ज्ञानचंद चौधरी ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

प्राचार्य समेत चार लोगों पर लगा था आरोप

मामले की शुरुआती जांच में मृतका के पति की प्राथमिकी में विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ब्रजेश कुमार, मंटू सिंह समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था। जांच के लिए एसडीपीओ-1 राघव दयाल के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई थी। जांच के दौरान पुलिस ने प्राचार्य ब्रजेश कुमार को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब मंटू की गिरफ्तारी के बाद पुलिस का दावा है कि शिक्षिका की हत्या की गुत्थी सुलझ गई है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version