ताजा खबर
झारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासामोदी के डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग? पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानिए क्या था खास मेन्यूझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकायूपी चुनाव से पहले मुस्लिम सियासत में हलचल, AIMIM-ओलमा काउंसिल-पीस पार्टी के साथ आने की तैयारी!9/11 से पहले भारत पर हमले की साजिश रच रहा था बिन लादेन! CIA की गुप्त रिपोर्ट में बड़ा खुलासामोदी के डिनर में क्यों नहीं पहुंचे शी जिनपिंग? पुतिन ने चखा भारतीय जायका, जानिए क्या था खास मेन्यू
‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती - aksharsamvad.com
Spread the love

 

प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ को लेकर निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा के बयान के बाद छिड़ी नई बहस।                       

मुंबई : साउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। इसी बीच फिल्म के निर्माता और संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने समीक्षकों को खुली चुनौती देकर चर्चा को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि समीक्षक चाहें तो फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी समीक्षा के जरिए इसकी “स्पिरिट” यानी उत्साह और प्रभाव को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं।

समीक्षकों को दिया सीधा संदेश

प्रणय रेड्डी वांगा ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘रोमांचकम’ की प्रतिक्रिया और फिल्म निर्माण से जुड़ी चुनौतियों पर अपनी बात रखी। इसी दौरान उन्होंने फिल्म समीक्षाओं के प्रभाव पर सवाल उठाया। प्रणय ने कहा कि किसी फिल्म की समीक्षा करना आसान दिखाई दे सकता है, लेकिन उसकी कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए निर्देशक, कलाकारों और पूरी प्रोडक्शन टीम को लंबे समय तक मेहनत करनी पड़ती है। उनके मुताबिक, फिल्म निर्माण के दौरान कई तरह की व्यावहारिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। लिखी हुई कहानी को वास्तविक रूप देने से लेकर सही दृश्य तैयार करने तक हर स्तर पर टीम की मेहनत जुड़ी होती है।

देखते हैं रिलीज के बाद क्या होता है

प्रणय ने चुनौतीपूर्ण अंदाज में कहासाउथ सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ रिलीज से पहले ही लगातार सुर्खियां बटोर रही है। संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता है। इसी बीच फिल्म के निर्माता और संदीप के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने समीक्षकों को खुली चुनौती देकर चर्चा को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि समीक्षक चाहें तो फिल्म रिलीज होने के बाद अपनी समीक्षा के जरिए इसकी “स्पिरिट” यानी उत्साह और प्रभाव को खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं। कि यदि समीक्षक वास्तव में कुछ करना चाहते हैं तो वे ‘स्पिरिट’ के सिनेमाघरों में आने का इंतजार करें। इसके बाद अपनी समीक्षाओं से फिल्म की भावना और उत्साह को समाप्त करने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने पर यह देखा जाएगा कि दर्शकों और समीक्षकों की ओर से कैसी प्रतिक्रिया मिलती है। उनका यह बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। एक तरफ प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा के प्रशंसक फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्साहित हैं, वहीं दूसरी ओर फिल्म समीक्षा और उसकी भूमिका को लेकर अलग-अलग मत सामने आ रहे हैं।

दमदार पुलिस अधिकारी बनेंगे प्रभास

‘स्पिरिट’ प्रभास और संदीप रेड्डी वांगा का पहला संयुक्त प्रोजेक्ट है। बताया जा रहा है कि यह एक बड़े स्तर की एक्शन-ड्रामा फिल्म होगी, जिसमें प्रभास एक प्रभावशाली पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। फिल्म में तृप्ति डिमरी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगी। उनके अलावा विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज के भी महत्वपूर्ण किरदार होने की चर्चा है।

रिलीज को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं

मीडिया रिपोर्टों में फिल्म को वर्ष 2027 में रिलीज किए जाने की संभावना जताई गई है। कुछ खबरों में रिलीज टलने का दावा भी किया गया था, लेकिन निर्माताओं ने ऐसी अटकलों को खारिज किया है। फिलहाल फिल्म की आधिकारिक रिलीज तारीख का इंतजार किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version