ताजा खबर
अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौकाअंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेशहर मतदाता जरूरी, दृष्टिबाधित नागरिकों के लिए लगा विशेष पंजीकरण शिविर116 गांवों की आवाज बनी एक ताकत, सीमा गांव में संवाद यात्रा का समापनस्वास्थ्य सहिया चयन पर फिर उठे सवाल, ग्रामीणों के आरोपों के बाद आमसभा की तारीख बढ़ीआरम्भिका-2026 का समापन: छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई से तनाव प्रबंधन तक मिला सफलता का मंत्रबिहार में नए DGP की रेस तेज, 5 नामों पर सबसे ज्यादा चर्चा; कौन बनेगा पुलिस का नया मुखिया?‘शीशमहल’ पर सियासी घमासान, आतिशी ने भाजपा को दी घर की सच्चाई दिखाने की चुनौतीझारखंड में कैंसर मरीजों के लिए बड़ी राहत! 6 मेडिकल कॉलेजों में रेडिएशन-डे केयर सेंटर, हर जिले में मिलेगी कीमोथेरेपी‘स्पिरिट’ पर छिड़ी बहस, संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने फिल्म समीक्षकों को दी खुली चुनौती15 से 29 साल के युवाओं के लिए बड़ा मौका! 30 सितंबर तक दें विकसित भारत क्विज, दिल्ली तक पहुंचने का मिलेगा मौका
अंधविश्वास के खिलाफ छात्राओं ने बनाई ह्यूमन चेन, गांव तक गूंजा विज्ञान का संदेश - aksharsamvad.com
Spread the love

 

अंधविश्वास के खिलाफ माचा में छात्राओं ने निकाली ‘मार्च फॉर साइंस’ रैली, ह्यूमन चेन बनाकर दिया वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश।

पटमदा : प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय माचा, पटमदा में ‘मार्च फॉर साइंस’ कार्यक्रम के तहत विज्ञान और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान चलाया गया। बैक थ्रू साइंस सोसाइटी के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं ने विद्यालय से लेकर गांव तक ह्यूमन चेन बनाकर लोगों को अंधविश्वास के खिलाफ जागरूक किया।

अंधविश्वास छोड़ वैज्ञानिक सोच अपनाने का संदेश

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने अंधविश्वास, ओझा-गुनी प्रथा और झाड़-फूंक जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संदेश दिया। छात्राओं ने वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और किसी भी बात को बिना जांचे-परखे स्वीकार नहीं करने का आह्वान किया। रैली के माध्यम से छद्म-विज्ञान (Pseudoscience), दकियानूसी विचारों और बिना प्रमाण वाले रीति-रिवाजों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।

हर विद्यालय में मजबूत हो साइंस क्लब

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. प्रियंका झा के नेतृत्व में छात्राओं ने विज्ञान शिक्षा को मजबूत करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में साइंस क्लब को उचित फंडिंग उपलब्ध कराने के साथ प्रयोगों के लिए पर्याप्त संसाधन और पूरी व्यवस्था होनी चाहिए। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों में छात्राओं को प्रयोगशाला का नियमित उपयोग करने और प्रैक्टिकल के माध्यम से विज्ञान समझने का अवसर मिलना चाहिए।

गांव तक पहुंचे वैज्ञानिक चेतना का संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल विद्यालय तक सीमित न रहकर ग्रामीण समाज में वैज्ञानिक चेतना को बढ़ावा देना था। छात्राओं ने संदेश दिया कि अंधविश्वास और छद्म-विज्ञान के बजाय तर्क, प्रमाण और वैज्ञानिक सोच को अपनाकर ही समाज को आगे बढ़ाया जा सकता है।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक धनंजय कुमार, अरविंद कुमार, अलका कुमारी, पूनम सिंह, पटमदा इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य पंचानन महतो तथा बिर्रा पंचायत के उप मुखिया गोपाल गोराई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version