ताजा खबर
भगवान गणेश ने क्यों लिए थे 8 अवतार? किस असुर के अंत के लिए धरा कौन-सा रूप, जानिए पूरी कहानीजमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीकाभगवान गणेश ने क्यों लिए थे 8 अवतार? किस असुर के अंत के लिए धरा कौन-सा रूप, जानिए पूरी कहानीजमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तारपुरुलिया में सनसनीखेज वारदात: प्रेमिका की हत्या कर बाइक पर शव ले जा रहा था प्रेमी, पुलिस ने दबोचाझारखंड हाईकोर्ट को मिलेंगे 3 नए जज! सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की मुहर, गढ़वा-पलामू-साहिबगंज के न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिलन आकाश, न ईशान… अब दीपिका के हाथों में होगी बसपा की कमान? मायावती ने कहा- ‘मेरी मजबूरी थी’गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर बरसेगी गणपति की कृपा! धन, करियर और सम्मान में मिल सकता है बड़ा लाभ1 करोड़ का इनामी असीम मंडल भी करेगा सरेंडर? तीन साथियों के बाद पुलिस को मिला बड़ा सुराग, बंगाल में तलाश तेजसचिन ने खोला दलमा के जंगल का राज? निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किए माओवादी हथियारएक हत्या, 9 गिरफ्तारियां और कोलकाता तक पहुंची जांच… निखार केस में अब खुलेंगे बड़े राज?अब गांव में एक ही छत के नीचे मिलेगी हर दवा! झारखंड में ‘अबुआ दवाखाना’ की बड़ी पहल, 745 केंद्रों से बदलेगा इलाज का तरीका
जमशेदपुर में SIR कर्मी बनकर घर में घुसे, महिला को बंधक बनाया और लूट ले गए सोना; 4 गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में एक महिला के घर में घुसकर उसे बंधक बनाने और सोने के आभूषण लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस वारदात में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश बहादुर उर्फ राकू, अभिषेक कुमार दास, तबस्सुम खातून और समरेश पॉल उर्फ नान्दु पॉल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लूटे गए करीब 20 ग्राम सोने को भी बरामद किया है।

SIR कर्मी बनकर महिला के फ्लैट में पहुंचे थे आरोपी

पुलिस के अनुसार, घटना 31 अगस्त को मानगो के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित श्रीकृष्णा एलेक्स, रोड नंबर-15 के एक फ्लैट में हुई थी। आरोपियों ने खुद को SIR कर्मी बताकर महिला के फ्लैट में प्रवेश किया। घर के अंदर पहुंचने के बाद महिला को बंधक बना लिया गया और उसके पहने हुए सोने के आभूषण छीन लिए गए।

घटना के बाद पीड़िता की ओर से मानगो थाना में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की और तकनीकी जानकारी के साथ-साथ मानवीय सूचना तंत्र का भी सहारा लिया।

पुलिस की विशेष टीम ने शुरू की ताबड़तोड़ कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी और सहायक पुलिस अधीक्षक मुख्यालय-1 ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में टीम ने संदिग्धों की तलाश शुरू की।

लगातार कार्रवाई के बाद पुलिस को चार आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। पूछताछ के दौरान पुलिस ने कथित तौर पर वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं और लूट की साजिश के बारे में भी जानकारी जुटाई।

सोना गलाकर बना दिया था चपटा टुकड़ा

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूटे गए सोने के आभूषणों को गलाने के बाद उनका चपटा गोलाकार रूप दे दिया था। पुलिस ने इसी बरामदगी को जांच में महत्वपूर्ण सफलता माना है। करीब 20 ग्राम सोना बरामद होने के बाद अब पुलिस मामले की आगे की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है।

राकेश पर पहले से कई मामले, पूछताछ जारी

गिरफ्तार राकेश बहादुर उर्फ राकू का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास बताया गया है। उसके खिलाफ बागबेड़ा और जुगसलाई थाना क्षेत्रों में लूट, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार और रंगदारी से जुड़े कई मामले दर्ज होने की बात पुलिस ने कही है।

वहीं समरेश पॉल उर्फ नान्दु पॉल के खिलाफ परसुडीह थाना में लूट का मामला और अभिषेक कुमार दास के खिलाफ सिदगोड़ा थाना में मामला दर्ज बताया गया है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में शामिल अन्य लोगों और पूरी साजिश की जानकारी जुटा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version