ताजा खबर
अब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरूसरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरारमैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाईसरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जानठेकेदार से रिश्वत लेने वाले रेलवे के 2 अफसरों को 3-3 साल की जेल, CBI कोर्ट का बड़ा फैसलाकिशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति, पानी का बंटवारा तय, अब निर्माण की राह खुलेगी?वृद्धावस्था पेंशन पर बड़ा अपडेट! ₹3,000 की किस्त को लेकर सरकार ने बदला नियमशिवपाल की जगह अखिलेश यादव को मिली लोहिया ट्रस्ट की कमान, 2027 से पहले सपा की समाजवादी विरासत पर बड़ा दांव‘हनुमान’ के बाद अब खाटू श्याम और साईं बाबा की बारी! धार्मिक फिल्मों का बढ़ा क्रेजटाटा स्टील व टाटा मोटर्स को मिलेंगे 61,200 करोड़! टाटा संस की लिस्टिंग से बदल सकता है कंपनियों का खेलअब शिकायत लेकर दफ्तर जाने की जरूरत कम होगी, जमशेदपुर में ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp सेवा शुरूसरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरारमैरी कॉम के एक बयान पर क्यों उठे सवाल? टीम ने दी सफाईसरायकेला में बड़ा हादसा! नहर में पलटा बालू लदा ट्रक, पानी कम होने से बची चालक की जानठेकेदार से रिश्वत लेने वाले रेलवे के 2 अफसरों को 3-3 साल की जेल, CBI कोर्ट का बड़ा फैसलाकिशाऊ परियोजना पर छह राज्यों की सहमति, पानी का बंटवारा तय, अब निर्माण की राह खुलेगी?वृद्धावस्था पेंशन पर बड़ा अपडेट! ₹3,000 की किस्त को लेकर सरकार ने बदला नियमशिवपाल की जगह अखिलेश यादव को मिली लोहिया ट्रस्ट की कमान, 2027 से पहले सपा की समाजवादी विरासत पर बड़ा दांव‘हनुमान’ के बाद अब खाटू श्याम और साईं बाबा की बारी! धार्मिक फिल्मों का बढ़ा क्रेजटाटा स्टील व टाटा मोटर्स को मिलेंगे 61,200 करोड़! टाटा संस की लिस्टिंग से बदल सकता है कंपनियों का खेल
सरायकेला में दिनदहाड़े वृद्धा से चेन छिनतई! ‘मौसी’ कहकर बात की, फिर गले से सोना झपटकर फरार - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला-खरसावां: नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह पंचायत अंतर्गत बुरुडूंगरी लेंगडीह गांव में दिनदहाड़े 72 वर्षीय वृद्धा बावली सेन से सोने की चेन छिनतई का मामला सामने आया है। घटना के बाद बाइक सवार दो युवक न्यू बायपास एनएच-18 की ओर फरार हो गए।

‘मौसी’ कहकर रोका, फिर झपट ली चेन

पीड़िता के अनुसार सुबह करीब 10:43 बजे दो युवक बाइक से नंद के घर की ओर से आए और उन्हें ‘मौसी’ कहकर बातचीत करने लगे। दोनों तालाब के पास पहुंचे और मौका मिलते ही वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट ली। छीना-झपटी में चेन का करीब आधा हिस्सा टूटकर वृद्धा के पास रह गया।

वृद्धा ने शोर मचाते हुए ‘चोर-चोर’ चिल्लाना शुरू किया। आसपास के लोगों ने आरोपियों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन दोनों बाइक से तेज रफ्तार में फरार हो गए।

66 हजार रुपये में खरीदी थी चेन

बावली सेन ने बताया कि सोने की चेन का वजन करीब 12 ग्राम था, जिसे उन्होंने वर्ष 2021 में 66 हजार रुपये में खरीदा था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय महिलाएं खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी SI रतन लाल मुर्मू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता से घटना की जानकारी ली और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बाइक सवार दोनों युवकों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।

error: Content is protected !!
Exit mobile version