ताजा खबर
सारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासनसारंडा में सक्रिय एक करोड़ का इनामी माओवादी असीम मंडल गिरफ्तार, बंगाल में STF को मिली सफलताआज गिरिडीह में जुटेगा सत्ता से संगठन तक का हुजूम, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का श्राद्धकर्म; राज्यपाल-सीएम समेत कई दिग्गज पहुंचेंगेफर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोपएक कॉल और एक्टिव हो जाएगा पूरा मेडिकल सिस्टम, प्लांट से TMH तक बनेगा ग्रीन कॉरिडोरछत्तीसगढ़ में झीरम घाटी नरसंहार के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंडPM मोदी के 76वें जन्मदिन पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब, युवराज और रैना ने खास अंदाज में दी बधाईब्याज दरों में बढ़ोतरी पर भड़के ट्रंप, फेडरल रिजर्व पर लगाया ‘अर्थव्यवस्था रोकने’ का आरोपनामांकन से पहले खुलीं MBBS की कक्षाएं, रिम्स में नए विद्यार्थियों को मिल रहा मरीजों से व्यवहार का प्रशिक्षणदिल्ली की मतदाता सूची में बड़ा फेरबदल, 47.5 लाख नाम हटे, नए पंजीकरण की रफ्तार धीमीछह साल से सड़क का इंतजार, चंपई सोरेन तक पहुंची वाल्मीकि नगर की आवाज, मिला निर्माण का आश्वासन
गम्हरिया में आधी रात मौत का कहर, अज्ञात वाहन ने बाइक सवार तीन को कुचला; नाबालिग समेत 3 की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

गम्हरिया : टाटा-कांड्रा मार्ग पर गम्हरिया के उषा मोड़ के समीप मंगलवार की देर रात करीब 2.30 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ही बाइक पर सवार नाबालिग समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो सकी थी।

बताया गया कि देर रात तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर गम्हरिया की ओर से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और तीनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो की मौके पर मौत, तीसरे ने अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

दुर्घटना में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल था। सूचना मिलने के बाद गम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाने लगी। हालांकि, रास्ते में ही उसकी भी मौत हो गई। इसके बाद हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर तीन हो गई।

टक्कर के बाद अज्ञात वाहन लेकर फरार हुआ चालक

हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। टक्कर मारने वाला वाहन चालक बिना रुके वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक को जब्त कर थाना ले गई। पुलिस अब आसपास के इलाकों में वाहन और उसके चालक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मृतकों की पहचान में जुटी पुलिस

समाचार लिखे जाने तक तीनों मृतकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है। मृतकों में एक नाबालिग भी शामिल बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ अन्य माध्यमों से भी मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

गम्हरिया पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान के लिए आसपास उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जाने की संभावना है।

पुलिस की जांच के बाद ही मृतकों की पहचान और दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version