ताजा खबर
ऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्यतेल टैंकर में छिपी थी शराब की बड़ी खेप, 72 कार्टन के साथ चालक-उपचालक गिरफ्तारसरायकेला में ठेकेदार के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम; दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांचटेल्को में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल; दो की हालत गंभीरAir India Express का बड़ा एक्शन! 35 मिनट की देरी पर 8 क्रू सस्पेंडदिल्ली से मुंबई तक iPhone 18 Pro का क्रेज, Apple Store के बाहर रात से लगी कतारहथियार लेकर जुटे थे पांच युवक, जुगसलाई में हत्या की साजिश का पुलिस ने किया भंडाफोड़!ऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलदिल्ली में किशोरी से दरिंदगी के बाद हत्या, CCTV से मिला सुराग, चार आरोपी गिरफ्तारपलामू इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्राओं ने खोला मेस के खाने के खिलाफ मोर्चा, भूख हड़ताल पर बैठीं सैकड़ों छात्राएंएशियाई खेलों से पहले आवास पर उठे सवाल, दो खिलाड़ियों के कमरे में ठहराए गए तीन सदस्यतेल टैंकर में छिपी थी शराब की बड़ी खेप, 72 कार्टन के साथ चालक-उपचालक गिरफ्तारसरायकेला में ठेकेदार के घर ED की दबिश, सुबह-सुबह पहुंची टीम; दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों की जांचटेल्को में बच्चों से भरी स्कूल वैन डिवाइडर पर चढ़ी, 17 बच्चे घायल; दो की हालत गंभीरAir India Express का बड़ा एक्शन! 35 मिनट की देरी पर 8 क्रू सस्पेंडदिल्ली से मुंबई तक iPhone 18 Pro का क्रेज, Apple Store के बाहर रात से लगी कतारहथियार लेकर जुटे थे पांच युवक, जुगसलाई में हत्या की साजिश का पुलिस ने किया भंडाफोड़!
फर्जी Facebook ID से 18 लाख की ठगी, 60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं; जांच अधिकारी पर डिजिटल सबूत दबाने का आरोप - aksharsamvad.com
Spread the love

  • कदमा की आदिवासी महिला ने एसएसपी से की शिकायत, बोली- आरोपी को लाभ पहुंचाने के लिए केस डायरी में दर्ज नहीं किए गए अहम डिजिटल साक्ष्य

जमशेदपुर : कदमा की रहने वाली एक आदिवासी महिला से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर कथित तौर पर 18 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में नया मोड़ आया है। पीड़िता ने मामले के जांच अधिकारी (IO) सह सोनारी थाना के अवर निरीक्षक (एसआई) शिवम राज पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का दावा है कि आरोपी को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उसके द्वारा पुलिस को सौंपे गए अहम डिजिटल साक्ष्यों को केस डायरी में दर्ज नहीं किया गया।

फर्जी फेसबुक आईडी से संपर्क, फिर 18 लाख की ठगी

पीड़िता लक्ष्मी दुलाई की ओर से एसएसपी को दिए गए आवेदन के अनुसार, सोनारी (न्यू लाइन) निवासी अरुण कुमार ने कथित रूप से फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उससे संपर्क साधा। इसके बाद बातचीत के दौरान उससे करीब 18 लाख रुपये की ठगी किए जाने का आरोप है।

पीड़िता का कहना है कि जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने कथित तौर पर जातिसूचक गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में बिस्रामनगर थाना में 13 जुलाई को एससी-एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम और ठगी की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किए जाने की बात शिकायत में कही गई है।

60 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने का आरोप

पीड़िता के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज होने के 60 दिन से अधिक समय बीतने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि जांच अधिकारी ने अब तक न तो आरोपी को गिरफ्तार किया और न ही अदालत में चार्जशीट दाखिल की।

पीड़िता का दावा है कि उसके पास आरोपी के साथ हुई डिजिटल बातचीत, ऑडियो और चैट के महत्वपूर्ण प्रमाण मौजूद थे। उसने ये साक्ष्य पुलिस को पेन ड्राइव में भी उपलब्ध कराए थे।

25 अगस्त को केस डायरी में साक्ष्य दर्ज नहीं करने का आरोप

शिकायत में सबसे गंभीर आरोप यह है कि 25 अगस्त 2026 को केस डायरी में इन महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों को दर्ज नहीं किया गया। पीड़िता का आरोप है कि जांच अधिकारी ने आरोपी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसा किया।

हालांकि, ये आरोप पीड़िता की शिकायत पर आधारित हैं। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और जांच में उनकी वास्तविक भूमिका पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

गवाहों के बयान पर भी सवाल

शिकायत के मुताबिक मामले की दो प्रमुख गवाहों—गीता और सुमित्रा सिन्हा के बयान डीएसपी (हेडक्वार्टर-2) के कार्यालय में दर्ज किए जा चुके हैं। पीड़िता का आरोप है कि इसके बावजूद जांच अधिकारी केस डायरी में उनके बयान दर्ज करने में आनाकानी करते रहे और बाद में स्पीड पोस्ट के माध्यम से बयान भेजा गया।

एसएसपी से जांच अधिकारी बदलने और गिरफ्तारी की मांग

पीड़िता ने बुधवार को वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारीब से मुलाकात कर शिकायत सौंपी। उसने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए तत्काल जांच अधिकारी को बदलने, डिजिटल साक्ष्यों को केस डायरी में शामिल करने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।

अब शिकायत के आधार पर पुलिस स्तर पर क्या कार्रवाई होती है और लगाए गए आरोपों की जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version