ताजा खबर
सांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किलसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांपाकिस्तान में जुमे की नमाज के दौरान बड़ा धमाका, 15 की मौत; 50 से ज्यादा घायलनंदीग्राम में बड़ा सियासी ट्विस्ट! ममता गुट की प्रत्याशी संचिता प्रधान ने नामांकन लिया वापसजपला-छतरपुर सड़क पर गड्ढों का ‘संकट’, ग्रामीणों ने लगाया जाम; बोले- मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोलनUPI पर MDR की आहट से व्यापारी चिंतित, मेदिनीनगर चैंबर ने सरकार से कहा- फैसले पर करें पुनर्विचारबिष्टुपुर में तेज रफ्तार का कहर! फोर-व्हीलर और CNG ऑटो में जोरदार टक्कर, गैस लीकेज से मची अफरा-तफरीनिठारी कांड फिर सुर्खियों में, सुरेंद्र कोली की मौत की खबर, न्यायिक प्रक्रिया पर उठे नए सवालऑस्ट्रेलिया में विदेशी छात्रों पर सख्ती, अब परिवार को साथ ले जाना होगा मुश्किल
आंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियां - aksharsamvad.com
Spread the love

 

समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते उपायुक्त राजीव रंजन।

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम में आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों की अब ऑनलाइन निगरानी की जाएगी। शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक में इस संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

हर दिन पांच गतिविधियों की फोटो होगी अपलोड

राष्ट्रीय पोषण माह के दौरान पोषण कैलेंडर के अनुसार आंगनबाड़ी केंद्रों में होने वाली गतिविधियों को पोर्टल पर नियमित रूप से दर्ज करना होगा। प्रत्येक केंद्र से प्रतिदिन पांच गतिविधियों की फोटो पोर्टल पर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है। वहीं, पोषण ट्रैकर ऐप पर केंद्र के खुलने, बच्चों की उपस्थिति और पोषाहार वितरण की दैनिक ऑनलाइन प्रविष्टि भी अनिवार्य की गई है।

कुपोषित बच्चों की होगी पहचान

बैठक में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार पंजीकरण की भी समीक्षा हुई। स्कूलों में लगने वाले आधार शिविर के माध्यम से आंगनबाड़ी से जुड़े बच्चों का आधार पंजीकरण कराने का निर्देश दिया गया। SAM श्रेणी के बच्चों की पहचान कर उन्हें उपचार और पोषण सेवाओं के लिए MTC रेफर करने तथा शत-प्रतिशत वृद्धि निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया।

योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने का निर्देश

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के योग्य लाभुकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने तथा सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में सीडीपीओ स्तर पर लंबित मामलों को शून्य करने का निर्देश दिया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों और कर्मियों को नियमित अनुश्रवण करते हुए पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने को कहा। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी सीडीपीओ और महिला पर्यवेक्षिकाएं उपस्थित थीं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version