ताजा खबर
AI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियांAI की एक गलत सूचना से युद्ध के करीब पहुंचे अमेरिका-चीन, समय रहते दोबारा जांच से टला संकटजमशेदपुर से पटना तक रिश्वत का जाल, सीबीआइ ने लेखापाल को दबोचाLPG ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट, e-KYC नहीं तो बाजार दर पर मिल सकता है सिलेंडररेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात शव, मालगाड़ी चालक की नजर पड़ने पर खुलासाजमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमानजमशेदपुर में जाम से निपटने का नया प्लान, पीक आवर में प्रमुख चौराहों पर बढ़ेगी पुलिसइंदिरा गांधी के दौर से जुड़ा है चुनाव चिह्न विवाद, अब TMC में छिड़ी जंगसांस लेने में परेशानी के बाद रूपी सोरेन अस्पताल में भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाजटिनप्लेट में लगातार हादसे, ठेका कर्मचारियों की सुरक्षा पर सवालआंगनबाड़ी केंद्रों की अब ऑनलाइन निगरानी, रोज दर्ज करनी होंगी 5 गतिविधियां
जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 26 अधिकारियों का तबादला; कई थानों की बदली कमान - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध नियंत्रण, बेहतर अनुसंधान और पुलिसिंग में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से जमशेदपुर पुलिस में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। डीआईजी कोल्हान के अनुमोदन के बाद एसएसपी ने जिलादेश संख्या 1559/2026 जारी करते हुए 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत कुल 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला एवं पदस्थापन किया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी संभालने का निर्देश दिया गया है।

कई बड़े थानों में बदले प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, राजन कुमार को आजादनगर थाना प्रभारी, मधुसूदन दे और अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना भेजा गया है। वहीं संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी, प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी तथा राजेन्द्र मुंडा को परसुडीह थाना प्रभारी बनाया गया है।

घाटशिला से मानगो तक नई जिम्मेदारी

इसी क्रम में भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी, शंकर कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी, नित्यानंद प्रसाद को साकची यातायात थाना प्रभारी, बिरेन्द्र कुमार को मानगो थाना प्रभारी और अजय कुमार को घाटशिला अंचल का अंचल निरीक्षक बनाया गया है।

सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी बड़ा बदलाव

सब इंस्पेक्टर स्तर पर भी व्यापक फेरबदल किया गया है। शंकर कुशवाहा और सुनील कुमार भोक्ता को गोलमुरी थाना, जबकि अभिषेक कुमार-1 और अनुज कुमार सिंह को परसुडीह थाना में पदस्थापित किया गया है।
रवि होनाहागा को बहरागोड़ा, कुमार इन्द्रेश को बरसोल, पवन कुमार-1 को श्यामसुंदरपुर और धनंजय पासवान को कमलपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

साकची, कोवाली, मुसाबनी और डुमरिया की भी बदली कमान

इसके अलावा मुकेश साव को साकची थाना, अमित कुमार चौधरी को कोवाली थाना प्रभारी, करमपाल भगत को मुसाबनी थाना प्रभारी, पंचम तिग्गा को कदमा थाना तथा अमित कुमार-3 को डुमरिया थाना प्रभारी बनाया गया है। अशोक कुमार-2 को पुलिस केंद्र गोलमुरी में पदस्थापित किया गया है।

अपराध नियंत्रण और अनुसंधान पर जोर

पुलिस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल से जिले के कई प्रमुख थानों की कमान बदल गई है। प्रशासन की ओर से यह बदलाव अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के बेहतर अनुसंधान और थाना स्तर पर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया गया है।
आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई पदस्थापना वाले थाना या पुलिस प्रतिष्ठान में तत्काल योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version