ताजा खबर
जमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामलेगणेश विसर्जन के बाद जमशेदपुर में बवाल, घरों में घुसकर हमला; 5 घायल, एक की हालत गंभीरफर्जी डिग्री पर लगेगा अंकुश, कोल्हान विवि के प्रमाणपत्र में 11 सुरक्षा फीचर; क्यूआर कोड से होगा सत्यापनचीनी सेना ने पकड़ लिया था डोभाल का खुफिया दल, लगा था करियर खत्म; IIT रुड़की में सुनाया 50 साल पुराना किस्साजमशेदपुर में एचआईवी का बड़ा आंकड़ा सामने आया, 3,410 लोग संक्रमण के साथ जी रहेदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने कपलतिरंगा थामते ही भावुक हुईं मनु भाकर, एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में याद आए कोच जसपाल राणादुर्गा पूजा से पहले बदलेगी जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षित सड़कों का बना रोडमैपझारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्तिरंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरीजमशेदपुर में ‘फर्जी पुलिस’ गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामलेगणेश विसर्जन के बाद जमशेदपुर में बवाल, घरों में घुसकर हमला; 5 घायल, एक की हालत गंभीरफर्जी डिग्री पर लगेगा अंकुश, कोल्हान विवि के प्रमाणपत्र में 11 सुरक्षा फीचर; क्यूआर कोड से होगा सत्यापनचीनी सेना ने पकड़ लिया था डोभाल का खुफिया दल, लगा था करियर खत्म; IIT रुड़की में सुनाया 50 साल पुराना किस्साजमशेदपुर में एचआईवी का बड़ा आंकड़ा सामने आया, 3,410 लोग संक्रमण के साथ जी रहेदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर फिर गूंजी किलकारी, दूसरी बार बेटी के माता-पिता बने कपलतिरंगा थामते ही भावुक हुईं मनु भाकर, एशियाई खेलों के उद्घाटन समारोह में याद आए कोच जसपाल राणादुर्गा पूजा से पहले बदलेगी जमशेदपुर की यातायात व्यवस्था, सुरक्षित सड़कों का बना रोडमैपझारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज, केंद्र ने दी मंजूरी; मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा की नियुक्तिरंजय सिंह हत्याकांड में नौ साल बाद फैसला, धनबाद कोर्ट ने दो आरोपियों को किया बरी
जमशेदपुर में 'फर्जी पुलिस' गैंग का खुलासा, आरोपी पर 11 गंभीर मामले - aksharsamvad.com
Spread the love

 

गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एमजीएम थाना पुलिस ने फर्जी पुलिस बनकर ठगी व लूट करने के आरोप में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया।

जमशेदपुर : एमजीएम थाना क्षेत्र में खुद को पुलिसकर्मी बताकर केस मैनेज कराने का झांसा देकर रुपये और सामान ऐंठने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बंटी गुहा (38), गोलक ग्रीन, कोलकाता और इम्तियाज खान (32), रवानी कॉलोनी, मानगो के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से पीड़ित से लूटी गई बाइक और मोबाइल समेत कई सामान बरामद किए हैं।

केस रफा-दफा कराने के नाम पर बुलाया

पुलिस के अनुसार, 10 सितंबर 2026 को शिकायतकर्ता वीरेंद्र दास को आरवीबीएस एकेडमी, डिमना के पास केस रफा-दफा कराने की बात कहकर बुलाया गया था। इसके बाद आरोपित उसे गोलमुरी थाना क्षेत्र के आनंदनगर स्थित एक सुनसान इलाके में ले गए। वहां दोनों ने कथित तौर पर डरा-धमकाकर उसकी जेब से 25,600 रुपये नकद, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन छीन लिए।

पीड़ित की शिकायत के आधार पर एमजीएम थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित की गई और आरोपितों की तलाश शुरू हुई।

नंबर प्लेट बदलकर चला रहे थे लूटी बाइक

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपितों ने पुलिस से बचने के लिए पीड़ित की स्प्लेंडर बाइक की नंबर प्लेट बदल दी थी। बाइक का मूल नंबर JH05DJ-0785 था, जबकि उस पर फर्जी नंबर WB05DG-0876 लगाया गया था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने बाइक के साथ दो टच स्क्रीन मोबाइल, एक की-पैड मोबाइल तथा घटना में इस्तेमाल किए गए रियलमी और रेडमी के मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

बंटी गुहा पर जमशेदपुर के विभिन्न थानों में 11 मामले

पुलिस जांच में गिरफ्तार आरोपित बंटी गुहा का पुराना आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ कदमा, सीतारामडेरा, जुगसलाई, टेल्को, सिदगोड़ा और परसुडीह समेत जमशेदपुर के विभिन्न थानों में कुल 11 गंभीर मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।

वहीं, दूसरे आरोपित इम्तियाज खान के खिलाफ भी बागबेड़ा थाना में पूर्व से मामला दर्ज बताया गया है। कार्रवाई में पटमदा डीएसपी दयानंद कुमार के नेतृत्व में एमजीएम थाना पुलिस के पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version