ताजा खबर
जमशेदपुर में पोषण को लेकर बड़ा अभियान! उपायुक्त ने ‘पोषण जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा संदेशजमशेदपुर के युवाओं के लिए बड़ी खबर! नौकरी के साथ स्वरोजगार पर फोकस, ‘फ्यूचर जॉब’ पर भी मंथनपहले बाइक लूटी, फिर CSP में धावा… मां ने पिस्टल छीनी तो ग्रामीणों ने दोनों को दबोचानिखार हत्याकांड में मास्टरमाइंड राघव के ठिकानों पर रेड! सोनारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंपपूजा-पाठ की आड़ में गंभीर अपराध के आरोप, सेलम में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तारपटना स्नातक सीट पर JDU की मुश्किल, नीरज कुमार के सामने अपनी ही पार्टी से उठी चुनौतीनौवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कैसे पहुंचा माओवादी दस्ते में? वर्षों बाद पत्नी के साथ गिरफ्तारीवासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत तीन घायल, हमलावरों की तलाश तेजछात्र की मौत के बाद IIT बॉम्बे में कार्रवाई, डीन का इस्तीफा, प्रोफेसर निलंबितबड़गाईं जमीन मामला: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, शाम 4 बजे अहम सुनवाई; आरोप गठन पर टिकी नजरजमशेदपुर में पोषण को लेकर बड़ा अभियान! उपायुक्त ने ‘पोषण जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा संदेशजमशेदपुर के युवाओं के लिए बड़ी खबर! नौकरी के साथ स्वरोजगार पर फोकस, ‘फ्यूचर जॉब’ पर भी मंथनपहले बाइक लूटी, फिर CSP में धावा… मां ने पिस्टल छीनी तो ग्रामीणों ने दोनों को दबोचानिखार हत्याकांड में मास्टरमाइंड राघव के ठिकानों पर रेड! सोनारी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंपपूजा-पाठ की आड़ में गंभीर अपराध के आरोप, सेलम में फर्जी तांत्रिक गिरफ्तारपटना स्नातक सीट पर JDU की मुश्किल, नीरज कुमार के सामने अपनी ही पार्टी से उठी चुनौतीनौवीं की परीक्षा देने निकला छात्र कैसे पहुंचा माओवादी दस्ते में? वर्षों बाद पत्नी के साथ गिरफ्तारीवासेपुर में दिनदहाड़े फायरिंग, शानू खान समेत तीन घायल, हमलावरों की तलाश तेजछात्र की मौत के बाद IIT बॉम्बे में कार्रवाई, डीन का इस्तीफा, प्रोफेसर निलंबितबड़गाईं जमीन मामला: CM हेमंत सोरेन की आज कोर्ट में पेशी, शाम 4 बजे अहम सुनवाई; आरोप गठन पर टिकी नजर
जमशेदपुर में पोषण को लेकर बड़ा अभियान! उपायुक्त ने ‘पोषण जागरूकता रथ’ को दिखाई हरी झंडी, गांव-गांव पहुंचेगा संदेश - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जिले में कुपोषण की रोकथाम और लोगों को संतुलित व पौष्टिक आहार के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण जागरूकता रथ रवाना किया गया। सोमवार को समाहरणालय परिसर से जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने हरी झंडी दिखाकर रथ को रवाना किया।

9 सितंबर से 8 अक्टूबर तक चल रहा पोषण माह

मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत 9वां राष्ट्रीय पोषण माह-2026 मनाया जा रहा है। यह अभियान 9 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। इस वर्ष इसकी थीम हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी रखी गई है।

पोषण माह के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों के साथ-साथ परियोजना और जिला स्तर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य पोषण को लेकर लोगों की भागीदारी बढ़ाना और कुपोषण की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्तर पर प्रयास तेज करना है।

आहार में विविधता और प्रोटीन पर जोर

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पोषण माह के दौरान पांच प्रमुख विषयों पर विशेष रूप से जागरूकता गतिविधियां चलायी जाएं। इनमें आहार में विविधता एवं पर्याप्त प्रोटीन, आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताजा एवं पका हुआ भोजन, सामुदायिक स्वामित्व एवं जवाबदेही को प्रमुखता दी गई है।

इसके अलावा बाल विकास के लिए पोषण एवं प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा तथा प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना (PMMVY) के माध्यम से मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर भी लोगों को जागरूक किया जाएगा।

बच्चों और गर्भवती महिलाओं तक पहुंचेगा संदेश

उपायुक्त ने कहा कि पोषण सिर्फ व्यक्तिगत स्वास्थ्य का विषय नहीं है, बल्कि यह पूरे समुदाय की साझा जिम्मेदारी है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती और धात्री महिलाओं तक पोषण, स्वास्थ्य तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल से जुड़ी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

पोषण जागरूकता रथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन, बच्चों के समुचित विकास, मातृ स्वास्थ्य और आंगनबाड़ी सेवाओं के प्रति जागरूक करेगा। विभागीय समन्वय और सामुदायिक भागीदारी के जरिए जिले में स्वस्थ और सुपोषित समाज के निर्माण की दिशा में अभियान चलाया जाएगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version