ताजा खबर
IIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजतीन घंटे की वार्ता से जगी उम्मीद, धमाकों की खबर ने फिर बढ़ाई अमेरिका–ईरान चिंताइमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी लौटी, ‘गनमास्टर जी9’ का पहला गाना रिलीजकरमा विसर्जन के दौरान पलामू में दो हादसे, छह लोगों की डूबने से मौतझारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्टत्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्चदिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायलIIT बॉम्बे के छात्र की मृत्यु पर IIT कानपुर के शिक्षक एकजुट, निष्पक्ष जांच की उठाई मांगमांदर की थाप पर झूमा नीलांबर-पीतांबरपुर, करम डाली विसर्जन के साथ गूंजे पारंपरिक गीतBJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, विनोद तावड़े को यूपी, हरीश द्विवेदी को बिहार की कमानड्रोन से घेरा, गन्ने के खेत से मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश तेजतीन घंटे की वार्ता से जगी उम्मीद, धमाकों की खबर ने फिर बढ़ाई अमेरिका–ईरान चिंताइमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया की सुपरहिट जोड़ी लौटी, ‘गनमास्टर जी9’ का पहला गाना रिलीजकरमा विसर्जन के दौरान पलामू में दो हादसे, छह लोगों की डूबने से मौतझारखंड में चार दिन मौसम का कड़ा वार, भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्टत्योहारों पर आसमान छूने लगा हवाई किराया, रांची आने के लिए ₹25 हजार तक खर्चदिल्ली में छात्रा का पीछा कर स्कूटी में मारी टक्कर, सड़क पर दूर तक घिसटने से गंभीर घायल
जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली; 6 गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमुई : बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से कथित बदसलूकी का मामला अब पुलिस एनकाउंटर तक पहुंच गया है। मुख्य आरोपी नंदन यादव को पकड़ने गई पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में अब तक छह आरोपियों की गिरफ्तारी की बात सामने आई है।

भागने की कोशिश में पुलिस से मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, घटना के मुख्य आरोपी नंदन यादव के जमुई के मड़वा पहाड़ी इलाके में छिपे होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी कर उसे पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया और पुलिस के साथ मुठभेड़ हो गई।

पुलिस की ओर से की गई कार्रवाई में नंदन यादव के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बढ़ा मामला

पुलिस के अनुसार, घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामले में कार्रवाई तेज हुई। वीडियो के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की और गिरफ्तारी शुरू की।

पुलिस ने इस मामले में रामाशीष चौधरी नाम के एक व्यक्ति को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के आरोप में भी गिरफ्तार किया है।

19 सितंबर की शाम हुई थी घटना

बताया गया कि 19 सितंबर की शाम करीब सात बजे दो छात्र ट्यूशन के बाद मड़वा पहाड़ी घूमने गए थे। लौटने के दौरान कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी की गई और घटना का वीडियो भी बनाया गया।

छात्रा के साथ मौजूद उसके दोस्त ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी कथित तौर पर गाली-गलौज और मारपीट की।

वीडियो में मुख्य आरोपी की पहचान का दावा

वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी की पहचान नंदन यादव के रूप में की। पुलिस के मुताबिक वीडियो में आरोपी को छात्रा के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते देखा गया था।

घटना के बाद छात्र और छात्रा ने वहां से निकलने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों द्वारा उन्हें रोकने की कोशिश किए जाने की बात भी सामने आई है।

छह आरोपी गिरफ्तार, तीन नाबालिग भी शामिल

पुलिस के अनुसार मामले में अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन आरोपियों की उम्र करीब 35 से 40 वर्ष बताई गई है, जबकि तीन आरोपी नाबालिग हैं।

पुलिस ने मामले से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है। मामले की जांच जारी है और वायरल वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया-भागने की कोशिश कर रहा था आरोपी

लॉ एंड ऑर्डर के एडीजी सुहिता अनुपम के अनुसार, नंदन यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पुलिस के साथ उसकी मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी।

फिलहाल घायल आरोपी अस्पताल में है और पुलिस मामले में गिरफ्तार अन्य आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version