ताजा खबर
झारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी22 नवंबर को होगा कोल्हान का बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर मिलेंगे पुरस्कार; 20 अक्टूबर तक भेजें एंट्रीजमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली; 6 गिरफ्तारशूटिंग से सात दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ी ‘दृश्यम 3’, निर्देशक ने बताया कैसे बदली कहानीMBBS पूरा करने के लिए मिलेंगे 10 साल? NMC के प्रस्ताव में इंटर्नशिप भी शामिल, पहले साल के लिए चार मौकेईरानी एयरलाइंस पर अमेरिका का दबाव बढ़ा, 23 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर संकट की चेतावनीएशियन गेम्स 2026, फाइनल तक पहुंचे एलावेनिल और पार्थ, चौथे स्थान पर रुकी पदक की उम्मीद22 सितंबर राशिफल, चार राशियों के लिए नए मौके, इन जातकों को फैसलों में सावधानी की सलाहधालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, झारखंड ने केंद्र को भेजे 19 सवालों के जवाब और एनओसीहिमाचल में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार युवकों की मौतझारखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, 23 से 26 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट; रांची समेत कई जिलों में गरज-वज्रपात की चेतावनी22 नवंबर को होगा कोल्हान का बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर मिलेंगे पुरस्कार; 20 अक्टूबर तक भेजें एंट्रीजमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी का आरोपी एनकाउंटर में घायल, पैर में लगी गोली; 6 गिरफ्तारशूटिंग से सात दिन पहले अक्षय खन्ना ने छोड़ी ‘दृश्यम 3’, निर्देशक ने बताया कैसे बदली कहानीMBBS पूरा करने के लिए मिलेंगे 10 साल? NMC के प्रस्ताव में इंटर्नशिप भी शामिल, पहले साल के लिए चार मौकेईरानी एयरलाइंस पर अमेरिका का दबाव बढ़ा, 23 सितंबर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर संकट की चेतावनीएशियन गेम्स 2026, फाइनल तक पहुंचे एलावेनिल और पार्थ, चौथे स्थान पर रुकी पदक की उम्मीद22 सितंबर राशिफल, चार राशियों के लिए नए मौके, इन जातकों को फैसलों में सावधानी की सलाहधालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा अपडेट, झारखंड ने केंद्र को भेजे 19 सवालों के जवाब और एनओसीहिमाचल में दर्दनाक हादसा: 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक ही गांव के चार युवकों की मौत
22 नवंबर को होगा कोल्हान का बड़ा पत्रकार सम्मान समारोह, तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर मिलेंगे पुरस्कार; 20 अक्टूबर तक भेजें एंट्री - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर की ओर से 22 नवंबर 2026 को कोल्हान स्तरीय पत्रकार सम्मेलन-सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। शनिवार को क्लब पदाधिकारियों की बैठक में आयोजन की तिथि तय की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष संजीव भारद्वाज ने की।

इस बार और भव्य होगा समारोह

बैठक में महासचिव विकास श्रीवास्तव, सह सचिव अमित तिवारी, कार्यकारी सदस्य संतोष मिश्रा, डॉ. प्रमोद कुमार और कुमार मनीष मौजूद रहे। यह प्रेस क्लब का तीसरा सम्मान समारोह होगा। इस बार पिछले आयोजनों की तुलना में कार्यक्रम को और व्यापक बनाने तथा अधिक से अधिक पत्रकारों को जोड़ने का निर्णय लिया गया है।

समारोह में कोल्हान के तीनों जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के पत्रकारों के साथ राज्य के अन्य जिलों के पत्रकार और प्रेस क्लब प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

तीन वरिष्ठ पत्रकारों के नाम पर पुरस्कार

कार्य-आधारित पत्रकारिता प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के आधार पर तीन श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाएंगे। पत्रकार गंगा प्रसाद कौशल, ध्रुव नारायण सिंह ‘नीरज’ और राधे श्याम अग्रवाल के नाम पर इस वर्ष भी पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

निर्णायक मंडल प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से प्रत्येक श्रेणी के श्रेष्ठ विजेताओं का चयन करेगा।

20 अक्टूबर तक भेजनी होगी एंट्री

प्रतियोगिता में वर्तमान में कार्यरत पत्रकार हिस्सा ले सकते हैं। खबर, स्टोरी या विशेष रिपोर्ट pressclubofjamshedpur2006@gmail.com पर भेजनी होगी। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और न्यूज पोर्टल से जुड़े पत्रकार इसमें भाग ले सकते हैं।

प्रिंट मीडिया के प्रतिभागियों को प्रकाशित खबर की पीडीएफ या समाचार कतरन, प्रकाशन तिथि के साथ भेजनी होगी। वहीं इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया और न्यूज पोर्टल से जुड़े प्रतिभागियों को खबर का लिंक और स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराना होगा। फोटो आधारित स्टोरी भी स्वीकार की जाएगी।

हर प्रतिभागी को अपनी प्रविष्टि के साथ अपना फोटो, नाम, संस्थान का नाम और मोबाइल नंबर अनिवार्य रूप से भेजना होगा। प्रविष्टियां 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक भेजी जा सकती हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त प्रविष्टियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।

किस अवधि की खबर भेज सकेंगे?

प्रतियोगिता के लिए 10 दिसंबर 2025 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच प्रकाशित खबर या स्टोरी ही मान्य होगी। इसमें कोल्हान के तीनों जिलों के पत्रकार हिस्सा ले सकते हैं।

पत्रकारों के साथ अन्य क्षेत्रों के लोग भी होंगे सम्मानित

समारोह में दिवंगत पत्रकारों के परिजनों, वरिष्ठ पत्रकारों और कार्य-आधारित उत्कृष्ट पत्रकारिता करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। प्रेस क्लब की सहयोगी संस्थाओं और सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को भी विशेष सम्मान मिलेगा।

इस वर्ष निःशुल्क चिकित्सा सेवा से जुड़े डॉक्टरों, फिजियोथेरेपी सेवा और लैब जांच केंद्रों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

झारखंड की संस्कृति पर विशेष फोटो प्रदर्शनी

समारोह में विशेष फोटो प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी। इसके लिए झारखंड की संस्कृति, रहन-सहन और ग्रामीण परिवेश को दर्शाने वाली तस्वीरें आमंत्रित की गई हैं। चयनित तस्वीरों को कार्यक्रम में प्रदर्शित किया जाएगा और इस श्रेणी में अलग से पुरस्कार दिए जाएंगे।

फोटो प्रदर्शनी के लिए फोटो भेजने वाले प्रतिभागियों को अपनी एंट्री में ‘फोटो प्रदर्शनी’ लिखना अनिवार्य होगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version