ताजा खबर
भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसेभारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे
जमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : शहर में अवैध जुआ और सट्टा संचालन के खिलाफ पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साकची थाना क्षेत्र के बिरसा मुंडा टेंपो स्टैंड और मुर्गी लाइन के पास चल रहे अवैध लॉटरी-जुआ के खेल का पुलिस ने भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। वहीं, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में अवैध जुआ संचालन के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

साकची में गोवा स्टार एप से सट्टा

वरीय पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के सत्यापन के बाद साकची पुलिस ने छापेमारी की। मौके से होमपाइप कल्याण नगर निवासी नीरज कुमार सिंह (30), काशीडीह लाइन नंबर-1 निवासी दिलीप पासवान (28) और होमपाइप निर्मल नगर निवासी अरविंद कुमार सिंह (32) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित बाजार में लोगों को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर गोवा स्टार एप के माध्यम से सट्टा लगवाते थे। पुलिस ने इनके पास से दो लॉटरी बोर्ड, 2510 रुपये नकद, एक बंडल कंपनी का कागज, रियलमी मोबाइल और नीरज सिंह के मोबाइल में ऑनलाइन गोवा स्टार एप से संबंधित स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद की है।

पूछताछ में सामने आ रही अन्य लोगों की भूमिका

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि तीनों आरोपितों से पूछताछ में अवैध लॉटरी और जुआ संचालन की बात सामने आई है। पूछताछ के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी मिल रही है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

साकची थाना में कांड संख्या 70/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 292, 112(2), 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है।

छायानगर में भी जुआ संचालन पर छापा

दूसरी कार्रवाई सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में मंगलवार शाम करीब 7:15 बजे की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खिला रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद विशेष टीम ने छापेमारी की।

पुलिस टीम को देखते ही मौके पर मौजूद कुछ लोग भाग निकले, जबकि जुआ संचालन में शामिल राहुल कुमार (32) को पकड़ लिया गया। राहुल बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-03, मकान संख्या 13बी, शिवमंदिर का रहने वाला है।

नकदी, मोबाइल और जुआ चार्ट बरामद

पुलिस ने राहुल के पास से 1820 रुपये नकद, एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी खिलाने वाला पेपर चार्ट बरामद किया। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान से मौके पर जुआ संचालन किए जाने की जानकारी मिली।

पूछताछ में पुलिस के मुताबिक राहुल ने आम लोगों को जल्द पैसा कमाने का लालच देकर जुआ खेलने के लिए आकर्षित करने और अवैध जुआ संचालित करने की बात स्वीकार की है। पुलिस फरार आरोपितों की पहचान और पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

इस मामले में सीतारामडेरा थाना कांड संख्या 104/2026, दिनांक 22 सितंबर 2026 को बीएनएस की धारा 318(2) और बंगाल सार्वजनिक जुआ अधिनियम-1867 की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दो कार्रवाई में क्या-क्या मिला

साकची में 2510 रुपये नकद, दो लॉटरी बोर्ड, रियलमी मोबाइल और गोवा स्टार एप के स्क्रीनशॉट की हार्ड कॉपी बरामद हुई। वहीं, छायानगर में 1820 रुपये नकद, सैमसंग मोबाइल, पॉकेट डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी का पेपर चार्ट जब्त किया गया।

दोनों मामलों में पुलिस फरार आरोपितों और जुआ-सट्टा संचालन से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version