ताजा खबर
अब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहतThe Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौतहसन चिकना गिरफ्तार, सोने के साथ पकड़ा गया, बरहड़वा स्टेशन पर पुलिस का बड़ा एक्शन24 सितंबर राशिफल, गुरु प्रदोष पर चार राशियों को धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्कसब्जी खा रहे हैं या जहर? रिपोर्ट में कैंसरकारी जोखिम का चौंकाने वाला खुलासाराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारीअब बंद नहीं रहेंगे रेलवे फाटक, रेलवे बोर्ड के नए नियम से आम लोगों को मिलेगी बड़ी राहतThe Paradise Review, नानी की दमदार मौजूदगी, मगर कहानी पर बंटे दर्शक, हिट या मिस?जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौतहसन चिकना गिरफ्तार, सोने के साथ पकड़ा गया, बरहड़वा स्टेशन पर पुलिस का बड़ा एक्शन24 सितंबर राशिफल, गुरु प्रदोष पर चार राशियों को धन लाभ, जानें किसे रहना होगा सतर्कसब्जी खा रहे हैं या जहर? रिपोर्ट में कैंसरकारी जोखिम का चौंकाने वाला खुलासाराष्ट्रपति पुरस्कार की दौड़ में चांडिल डैम, 600 मेगावाट सोलर प्रोजेक्ट से लिखेगा नया इतिहासओडिशा में सड़क हादसे में जमशेदपुर के युवक की मौत, मुआवजे के लिए भटक रहा परिवारजमशेदपुर में जुआ-सट्टे पर पुलिस का डबल एक्शन, चार गिरफ्तारझारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, गजेंद्र पटेल प्रभारी; सौरभ-निवेदिता सिंह सह प्रभारी
जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत चार की मौत - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों की मौत की सूचना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब तीन बजे हुआ, जब एक कार मरीन ड्राइव पर खड़े ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत-बचाव कार्य शुरू कराया और दुर्घटना की जांच में जुट गई।

मरीन ड्राइव पर हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही सोनारी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने भी राहत-बचाव में सहयोग किया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और मौके से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच शुरू की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार में चार लोग सवार थे। हादसे में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार लोगों के निधन की सूचना सामने आई है। मृतकों की पहचान और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की पुलिस स्तर पर पड़ताल की जा रही है।

तृषा की मौत की सूचना के बाद एमजीएम पहुंचीं सुधा गुप्ता

मंत्री की बेटी तृषा सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत की सूचना मिलने के बाद मानगो मेयर सुधा गुप्ता पहले सोनारी थाना पहुंचीं। इसके बाद वह एमजीएम अस्पताल पहुंचीं और वहां घटना से संबंधित जानकारी ली।

सुधा गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन की सूचना अत्यंत दुखद है। उन्होंने मंत्री और पूरे परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

मंत्री इरफान अंसारी ने भी जताया दुख

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने तृषा सिंह के निधन को बेहद दुखद बताते हुए दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के प्रति संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दर्द किसी भी माता-पिता के लिए असहनीय होता है।

CM हेमंत सोरेन ने जताई संवेदना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने दीपिका पांडेय सिंह की बेटी और अन्य लोगों के निधन पर शोक जताते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति की प्रार्थना की।

हादसे की वजह की जांच जारी

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कार खड़े ट्रक से किन परिस्थितियों में टकराई। ट्रक की स्थिति, चालक की भूमिका और दुर्घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद हादसे की वास्तविक परिस्थितियां स्पष्ट होंगी।

दीपिका पांडेय सिंह झारखंड विधानसभा में महागामा की विधायक हैं और 2024 से राज्य मंत्रिमंडल में ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज से जुड़े विभाग संभाल रही हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version