ताजा खबर
भारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसेभारी बारिश का अलर्ट, पूर्वी सिंहभूम में 26 सितंबर को 12वीं तक सभी स्कूल बंद•घर-घर पहुंचेगा स्वदेशी का संदेश, जमशेदपुर में 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान•गांवों तक बैंकिंग पहुंच बढ़ाने की तैयारी, लंबित ऋण आवेदनों के शीघ्र निपटारे का निर्देश•टाटा वर्कर्स यूनियन में टाटा ग्रुप कंपनी सेक्रेटरी मीट-2026, 100 साल के इतिहास से रूबरू हुए 60 डेलीगेट•चुनाव आयोग के खिलाफ सड़कों पर विपक्ष, कई राज्यों में प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता•सोनारी मरीन ड्राइव हादसे में चार विद्यार्थियों की मौत से शोक में जमशेदपुर, सिंहभूम चैम्बर बोला- बेहद झकझोर देने वाली घटना•गोलमुरी में लूट के बाद अब चोरी, 24 घंटे में दूसरी वारदात से व्यापारियों में दहशत, कल बंद की तैयारी•सियासत के बाद अब अदालत में नई पारी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने पास की AIBE परीक्षा•चोट ने छीना ट्रैक का सपना, निशानेबाजी ने दिलाया एशियाई खेलों का गोल्ड•50 करोड़ की ठगी का जाल, पत्नी के गहने तक गिरवी रखे, IIT मंडी के कर्मचारी भी फंसे
मानगो गुरुनानक स्कूल में देशभक्ति का रंग, कवियों की प्रस्तुति पर तालियों से गूंजा पूरा हॉल - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा संचालित श्री गुरु नानक मिडिल एवं हाई स्कूल परिसर में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना विषय पर आधारित कवि सम्मेलन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कवि-कवयित्रियों की शानदार प्रस्तुतियों से पूरा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

ओजपूर्ण कविताओं ने बांधा समां

कवि सम्मेलन का संचालन राष्ट्रीय स्तर के ओज कवि चंदन प्रजापति ने किया। वाराणसी से पहुंचीं युवा कवयित्री अंजलि सारस्वत, गढ़वा के कवि अशोक दुबे, शहर की अंतरराष्ट्रीय कवयित्री अंकिता सिन्हा और युवा कवयित्री पूनम महानंदा ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देशभक्ति और राष्ट्रीय चेतना से ओतप्रोत प्रस्तुतियों पर लगातार तालियां बजती रहीं।

कवि-कवयित्रियों को शॉल व मोमेंटो देकर सम्मान

कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित कवि-कवयित्रियों को शॉल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान अतिथियों का भी अंगवस्त्र एवं फूलों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया।

बच्चों को एकता और अखंडता का संदेश

मुख्य अतिथि सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने बच्चों से देश की एकता और अखंडता के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल कवि-कवयित्रियों के प्रति आभार भी जताया।

पूर्व आइएएस सरकारी पदाधिकारी मनोज कुमार सिंह ने भविष्य में नशे के खिलाफ जनआंदोलन चलाने की जानकारी देते हुए इसमें सभी से सहयोग की अपील की।

जनहित के कार्यों की दी जानकारी

सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने मंच से कमेटी द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

कार्यक्रम में सेंट्रल कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, मानगो गुरुद्वारा के चेयरमैन कुलविंदर सिंह पन्नू, सुखदेव सिंह बिट्टू, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, हरदीप सिंह दीपी, सेंट्रल स्त्री सभा की महासचिव एवं मानगो स्त्री सभा की प्रधान सुखवंत कौर, हाई स्कूल की प्रभारी प्रिंसिपल मनविंदर कौर, मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल कुमास सिंह सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन मानगो गुरुद्वारा के महासचिव जसवंत सिंह जसु एवं स्कूल के सचिव संतोष सिंह तोकी ने किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version