ताजा खबर
कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल•181 मीटर के पार चांडिल डैम, खेतों में घुसा पानी; किसानों ने पूछा—नुकसान की भरपाई कौन करेगा?•खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं स्वर्णरेखा-खरकई, 500 से अधिक घरों में घुसा पानीकचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र•मरीन ड्राइव फायरिंग में तीन नहीं, चार को लगी गोली; बिंदल मॉल में मचा हड़कंप•गोलमुरी बाजार में डकैती-चोरी से भड़का आक्रोश, 300+ दुकानें बंद; व्यापारियों ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी•गांवों में रोजगार को मिलेगी रफ्तार, हर पंचायत में प्रतिदिन 100 श्रमिकों को काम देने का लक्ष्य•तिरूलडीह में हाथियों का कहर, छह घर क्षतिग्रस्त, अनाज बर्बाद, महिला घायल•मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े फायरिंग, तीन लोगों को लगी गोली; इलाके में मचा हड़कंप•‘लव एंड वॉर’ में आलिया का 70s अंदाज छाया, दिग्गज अभिनेत्री ने बांधे तारीफों के पुल•181 मीटर के पार चांडिल डैम, खेतों में घुसा पानी; किसानों ने पूछा—नुकसान की भरपाई कौन करेगा?•खतरे के निशान से ऊपर बह रहीं स्वर्णरेखा-खरकई, 500 से अधिक घरों में घुसा पानी
कचरे से पोषण तक... सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला-खरसावां: भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची की ओर से सरायकेला-खरसावां में ‘वार्तालाप-2026’ मीडिया कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026, स्वच्छता ही सेवा और पोषण माह जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर पत्रकारों के साथ विस्तार से चर्चा हुई।

व्यवहार परिवर्तन से ही संभव सामाजिक बदलाव

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर ने विषय प्रवेश कराते हुए पीआईबी की भूमिका, पत्रकार कल्याण योजनाओं, RNI और CBC की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।

पीआईबी रांची/भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने कहा कि ‘वार्तालाप’ पत्रकारों और सरकार के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम पत्रकारों की भूमिका को मजबूत करने के साथ जनहित के विषयों को समाज तक पहुंचाने में मदद करते हैं।

उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने कहा कि व्यवहार में बदलाव और जागरूकता के माध्यम से ही सामाजिक बदलाव संभव है। उन्होंने जिले में कुपोषण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। साथ ही संस्थानों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने पर जोर दिया।

SWM नियम 2026 और कचरा प्रबंधन पर चर्चा

कार्यशाला के विशेष सत्र में अनिल कुमार शर्मा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (SWM) नियम 2026 के तहत क्षेत्र कवरेज के विस्तार, कचरा प्रबंधन की नई कार्यप्रणाली और प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रस्तुति दी। उन्होंने नियमों के व्यावहारिक अनुपालन और बेहतर कचरा प्रबंधन व्यवस्था की जरूरत पर प्रकाश डाला।

पोषण से लेकर आंगनवाड़ी तक मंथन

चांडिल की CDPO सुप्रिया शर्मा ने 9वें पोषण माह के थीम ‘हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारी’ की जानकारी दी। उन्होंने पोषण अभियान के पांच प्रमुख स्तंभों के साथ मातृ स्वास्थ्य, बाल पोषण, पीएम मातृ वंदना योजना और स्थानीय पौष्टिक भोजन के महत्व को रेखांकित किया।

दूरदर्शन झारखंड के सहायक निदेशक दिवाकर कुमार ने कहा कि पोषण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं। इनके प्रभावी समाधान के लिए जनभागीदारी को अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाना जरूरी है।

पद्मश्री छुटनी महतो ने साझा किया संघर्ष

कार्यशाला में पद्मश्री छुटनी महतो ने डायन प्रथा के खिलाफ अपने संघर्ष और सामाजिक बदलाव के अनुभव साझा किए। उन्होंने जागरूकता और सामूहिक प्रयासों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई की जरूरत पर प्रकाश डाला।

डीपीआरओ अविनाश कुमार और स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के गौरांग बेरा ने स्वच्छ भारत मिशन के प्रथम चरण की उपलब्धियों और वर्ष 2026 के लक्ष्यों की जानकारी दी।

पीआईबी रांची के शिवेंद्र नाथ तिवारी और शिवानी केशरी ने विभिन्न विषयों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का समापन सूचना सहायक प्रिंस कुमार के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। कार्यशाला में जिले के बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version