ताजा खबर
मतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगीमतदाता सूची सुधार अब घर बैठे, दस्तावेज लेने खुद पहुंचेंगे BLO•पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी
जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग - aksharsamvad.com
Spread the love
जामडीह रेलवे फाटक बंद रहने के दौरान कतार में फंसे वाहन और आगे बढ़ने का इंतजार करते राहगीर।

सरायकेला :  नीमडीह और चांडिल रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित जामडीह रेलवे फाटक पर लगा लंबा जाम राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। पिछले दो दिनों से सड़क पर एक वाहन के खराब होकर खड़े रहने तथा बार-बार रेलवे फाटक बंद होने के कारण यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित है। सड़क के दोनों ओर यात्री बसों, मालवाहक ट्रकों और छोटे वाहनों की लंबी कतार दिखाई दे रही है।

ब्रेकडाउन वाहन ने बढ़ाई परेशानी

जमशेदपुर को पुरुलिया और धनबाद से जोड़ने वाले महत्वपूर्ण एनएच-18/32 पर स्थित जामडीह रेलवे फाटक से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहनों का आवागमन होता है। बताया जा रहा है कि मार्ग के बीच एक वाहन खराब हो जाने के कारण वाहनों को निकलने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। इसी बीच ट्रेनों के गुजरने पर फाटक बार-बार बंद होने से जाम लगातार बढ़ता जा रहा है। फाटक खुलने के बाद सभी वाहन एक साथ आगे निकलने का प्रयास करते हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और बिगड़ जाती है। कई बार सड़क के दोनों ओर एक से दो किलोमीटर तक वाहनों की कतार लग जाती है।

बस, ट्रक और छोटे वाहन घंटों फंसे

जाम के कारण यात्री बसों, मालवाहक ट्रकों, दोपहिया तथा अन्य छोटे वाहनों में सवार लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। स्कूली बच्चों और मरीजों को ले जा रहे वाहनों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम के समय वाहनों का दबाव बढ़ने पर स्थिति और गंभीर हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या केवल दो दिनों की नहीं है। जामडीह रेलवे फाटक बंद होने पर यहां अक्सर यातायात बाधित हो जाता है। वर्तमान में सड़क पर खराब वाहन खड़ा होने से परेशानी कई गुना बढ़ गई है।

ओवरब्रिज को जल्द चालू करने की मांग

स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों के अनुसार जामडीह रेलवे फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण पूरा कर उसे जल्द यातायात के लिए खोलना ही समस्या का स्थायी समाधान है। पितकी रेलवे ओवरब्रिज चालू होने के बाद उस क्षेत्र में लोगों को राहत मिली है, लेकिन जामडीह में ओवरब्रिज शुरू नहीं होने के कारण प्रतिदिन जाम की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों ने रेलवे और जिला प्रशासन से खराब वाहन को तत्काल हटवाने तथा व्यस्त समय में पुलिस बल तैनात करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि जब तक ओवरब्रिज चालू नहीं होता, तब तक फाटक के आसपास नियमित ट्रैफिक प्रबंधन की व्यवस्था की जानी चाहिए। समय रहते कदम नहीं उठाए गए तो किसी आपात स्थिति में मरीजों और अन्य जरूरतमंद लोगों को गंभीर परेशानी उठानी पड़ सकती है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version