ताजा खबर
अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्रअंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल•इन 3 चेहरों को पहचानिए! केनरा बैंक लूट के संदिग्धों की तस्वीर जारी, पुलिस ने रखा इनाम•ज्ञानेश कुमार पर सियासी घमासान, पूर्व अधिकारी ने किया टिकट ऑफर का बड़ा दावा•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया•करम पूजा से लौट रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मोबाइल छीनकर भागे आरोपी•बिंदल मॉल फायरिंग में तीन संदिग्धों की पहचान, डोबो पुल से चांडिल की ओर भागने का सुराग•जामडीह रेलवे गेट पर दो दिनों से महाजाम, ओवरब्रिज चालू करने की उठी मांग•कचरे से पोषण तक… सरायकेला में ‘वार्तालाप-2026’, स्वच्छता और जागरूकता पर मंथन•आजसू को बड़ा झटका! हरेलाल महतो ने दिया इस्तीफा, सुदेश महतो को भेजा त्यागपत्र
जमशेदपुर के बिष्टुपुर में आधी रात एलआइसी भवन बना आग का गोला, दो कर्मचारी अंदर फंसे; दमकल ने ऐसे बचाया - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : बिष्टुपुर में शनिवार की आधी रात एलआइसी भवन में लगी आग ने कुछ देर के लिए पूरे इलाके की सांसें थाम दीं। रात करीब 1:30 बजे अचानक भवन की ऊपरी मंजिल से तेज लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते धुआं आसपास फैल गया और आग की रोशनी दूर तक दिखाई देने लगी। उस समय भवन के अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

बैंक के गार्ड की नजर पड़ी, मच गई हलचल

आग का पता सबसे पहले एलआइसी भवन के पास स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के सुरक्षा कर्मियों को चला। रात की ड्यूटी के दौरान उनकी नजर भवन से निकल रहे धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों के साथ पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी।

कुछ ही देर में मौके पर पुलिस और दमकल की टीम पहुंच गई। आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के हिस्से को भी सुरक्षित रखने पर ध्यान दिया गया।

धुएं और लपटों के बीच दो कर्मचारी निकाले गए

आग लगने के समय भवन के अंदर दो कर्मचारी मौजूद थे। आग की सूचना के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। दमकल कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए भवन के प्रभावित हिस्से में पहुंचकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया।

रात के समय आग लगने के कारण आसपास के लोगों की भीड़ जुटने लगी। भवन से उठती लपटों को देखकर लोग काफी देर तक मौके पर खड़े रहे। राहत की बात रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

कार्यालय और कॉन्फ्रेंस हॉल में फैली आग

एलआइसी भवन के जिस हिस्से में आग लगी, वहां कार्यालय और कॉन्फ्रेंस हॉल संचालित होता है। आग की चपेट में आने से वहां रखे फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेजों को नुकसान पहुंचने की आशंका है। आग बुझने के बाद एलआइसी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित हिस्से का जायजा लिया।

तीन घंटे तक चला ऑपरेशन

आग पर तुरंत काबू पाना आसान नहीं था। दमकल कर्मियों ने अलग-अलग दिशा से पानी की बौछार कर लपटों को नियंत्रित करने का प्रयास किया। साथ ही आग को आसपास की इमारतों तक पहुंचने से रोकने पर भी नजर रखी गई। करीब तीन घंटे की लगातार कार्रवाई के बाद आग पर नियंत्रण पाया जा सका।

शार्ट सर्किट की आशंका, जांच के बाद खुलेगा कारण

प्रारंभिक स्तर पर आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम आग लगने के कारणों के साथ-साथ भवन में हुए नुकसान का भी आकलन कर रही है। એલआइसी प्रबंधन की ओर से भी प्रभावित कार्यालय के रिकॉर्ड और सामान की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version