ताजा खबर
पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवालपत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 10 लाख रुपये की सुपारी का खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार•LPU में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, कैंपस सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग, प्रशासन ने दावों को बताया अफवाह•सड़क किनारे गाड़ी खड़ी की तो होगी कार्रवाई, झारखंड में अवैध पार्किंग के खिलाफ बड़ा अभियान•आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन•अमेरिका में ‘नॉर-ईस्टर’ तूफान का कहर, 20 फीट ऊंची लहरों ने तटीय इलाकों में मचाई तबाही•हड़ताल से पहले रविवार को खुले सरकारी बैंक, उमड़ी भीड़, काली पट्टी बांध कर्मचारियों ने जताया विरोध•एशियन गेम्स 2026: अभय सिंह ने दिलाया रजत, तीरंदाजी में भारत की दोहरी सेमीफाइनल एंट्री•तीन दिन से जामडीह में जाम का हाहाकार, अधूरा ओवरब्रिज बना मुसीबत; एंबुलेंस भी घंटों फंसी•अंतिम विदाई में सितारों की गैरमौजूदगी पर सवाल, रजा मुराद ने जताई नाराजगी•धान के खेत में करंट का कहर, मां हथिनी और दो शावकों की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
आरटीआई दिवस पर सेमिनार में उठेगा जवाबदेही का सवाल, नागरिक भागीदारी पर होगा मंथन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित निर्मल गेस्ट हाउस में रविवार को आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक अध्यक्ष दिल बहादुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी 12 अक्टूबर को राष्ट्रीय आरटीआई दिवस पर आयोजित होने वाले सेमिनार की तैयारियों और रूपरेखा पर चर्चा की गई। सेमिनार का विषय “सूचना का अधिकार अधिनियम और नागरिक भागीदारी: प्रासंगिकता, जवाबदेही एवं वर्तमान चुनौतियां” तय किया गया।

लंबित मामलों और वैधानिक अड़चनों पर होगी चर्चा

संघ के अनुसार सेमिनार में आरटीआई कानून के सामने आ रही वैधानिक अड़चनों, सूचना आयोगों में लंबित मामलों और प्रशासनिक जवाबदेही तय करने में आम नागरिकों की भूमिका पर चर्चा होगी। बदलते समय में आरटीआई की उपयोगिता और नागरिकों की भागीदारी को लेकर भी वक्ता अपने विचार रखेंगे।

अधिवक्ताओं और युवाओं को जोड़ने की तैयारी

अध्यक्ष दिल बहादुर ने कहा कि प्रशासनिक पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए नागरिक भागीदारी को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर का सेमिनार इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगा। उपाध्यक्ष सदन कुमार ठाकुर और सचिव दिनेश कर्मकार ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के प्रबुद्ध नागरिकों, अधिवक्ताओं और युवाओं को जोड़ने की तैयारी है।

आयोजन की जिम्मेदारियां बांटी गईं

बैठक में कोषाध्यक्ष रिशेंदु रंजन केशरी ने कार्यक्रम के वित्तीय बजट की जानकारी दी और आयोजन से जुड़ी जिम्मेदारियां सदस्यों को सौंपीं। राजू बेसरा, अब्दुल जाकिर, कजरी, चंद्र शेखर रजक समेत अन्य सदस्यों ने प्रचार-प्रसार और वक्ताओं के चयन को लेकर सुझाव दिए।

बैठक के अंत में संघ ने जागरूक नागरिकों और सामाजिक संगठनों से सेमिनार से जुड़ने की अपील की। धन्यवाद ज्ञापन सदन ठाकुर ने किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version