ताजा खबर
टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी•एमजीएम में दो अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति पर जांच, वेतन रोका; एनएचएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद कार्रवाई•बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! 3 दिन की हड़ताल टली, 5-डे बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटीटाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल•एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का दम, बॉक्सिंग से कुश्ती तक पदकों की चमक•बिंदल मॉल फायरिंग में बड़ा खुलासा: शूटर नहीं, साजिश रचने वाले 4 आरोपी रायपुर से गिरफ्तार•तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप•शाही मस्जिद पर बुलडोजर कार्रवाई से पहले बवाल, पुलिस पर पथराव से तनाव•मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने का आखिरी मौका! 30 सितंबर तक करें आवेदन, फिर नहीं मिलेगा मौका•गंडक का रौद्र रूप! 5.43 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, चंपारण के गांवों में घुसा बाढ़ का पानी•एमजीएम में दो अस्पताल प्रबंधकों की नियुक्ति पर जांच, वेतन रोका; एनएचएम की नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवालों के बाद कार्रवाई•बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी राहत! 3 दिन की हड़ताल टली, 5-डे बैंकिंग पर बनेगी हाईलेवल कमेटी
तीसरी शादी की चाह में हैवानियत, गर्भवती पत्नी को उफनती नदी में धकेलने का आरोप - aksharsamvad.com
Spread the love
राढ़ू नदी के बीच टापू पर फंसी गर्भवती महिला, जिसे ग्रामीणों ने सुरक्षित बाहर निकाला।

रांची : राजधानी रांची के अनगड़ा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि तीसरी शादी की इच्छा रखने वाले एक व्यक्ति ने अपनी तीन माह की गर्भवती पत्नी को रास्ते से हटाने के लिए उफनती राढ़ू नदी में धकेल दिया। तेज बहाव के बावजूद महिला संयोग से नदी के बीच बने एक छोटे टापू तक पहुंच गई, जहां उसने पूरी रात ठंड, बारिश और दहशत के बीच गुजारी। रविवार सुबह ग्रामीणों की नजर पड़ने के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।

घूमने के बहाने पत्नी को ले गया था बाहर

पुलिस को दिए गए आवेदन के अनुसार, बुंडू थाना क्षेत्र के रेलाडीह निवासी मिथुनजय महतो ने इसी वर्ष मई में राहे थाना क्षेत्र के पुरनाडीह निवासी फूलेंद्र महतो की 22 वर्षीय बेटी लखीमनी कुमारी से विवाह किया था। यह उसकी दूसरी शादी बताई जा रही है। आरोप है कि उसका किसी अन्य युवती से प्रेम-संबंध था और वह तीसरी शादी करना चाहता था। परिजनों का कहना है कि इसी कारण उसने गर्भवती पत्नी को रास्ते से हटाने की कथित साजिश रची। शनिवार को मौसम सुहावना होने की बात कहकर वह पत्नी को हुंडरू फॉल, जोन्हा फॉल और सीता फॉल की ओर घुमाने ले गया। इस दौरान वह कथित रूप से किसी सुनसान स्थान की तलाश करता रहा।

पुल के पास बाइक रोकी, फिर दिया धक्का

शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे दोनों घर लौट रहे थे। आरोप है कि पेंका जोड़ा पुल के पास पति ने पेट दर्द का बहाना बनाकर मोटरसाइकिल रोक दी। जैसे ही महिला पुल के किनारे पानी का तेज बहाव देखने लगी, उसने पीछे से धक्का देकर उसे नदी में गिरा दिया और मौके से फरार हो गया। नदी में पानी का बहाव काफी तेज था। महिला बहते हुए किसी तरह बीच नदी स्थित एक टापू पर जा फंसी। आसपास कोई नहीं होने के कारण उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंच सकी। वह रातभर टापू पर ठंड से कांपती रही।

ग्रामीणों की सतर्कता से बची जान

रविवार सुबह पेंका पंचायत के कुछ ग्रामीण टहलने निकले तो उनकी नजर टापू पर फंसी महिला पर पड़ी। स्थानीय युवक दीपक महतो ने नदी में उतरकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। ग्रामीणों ने आग जलाकर महिला को गर्मी पहुंचाई तथा सूखे कपड़े और नाश्ता उपलब्ध कराया। सूचना मिलने पर उसके पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तथा उसे घर ले गए।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

पीड़िता के पिता की शिकायत पर अनगड़ा थाने में आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवार के अनुसार पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी।

error: Content is protected !!
Exit mobile version