ताजा खबर
लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार•‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जमशेदपुर DC ऑफिस, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला•नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा•टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताललंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक•भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश•हाईकोर्ट की सख्ती के बाद सरकार एक्शन में! सरायकेला में ट्रकों की अवैध पार्किंग पर बड़ा प्लान, 18 महीने में हाईकोर्ट को देनी होगी रिपोर्ट•आदित्यपुर फायरिंग कांड का बड़ा खुलासा! रिश्तेदार ने रची थी साजिश, लूट और हत्या की थी प्लानिंग; 2 आरोपी गिरफ्तार•‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों से गूंजा जमशेदपुर DC ऑफिस, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन; फूंका CEC ज्ञानेश कुमार का पुतला•नशीला पदार्थ देकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी के 7 छात्रों पर मुकदमा•बेंगलुरु की नौकरी छोड़ गांव लौटे इंजीनियर ने किया कमाल, हर घर पहुंचा Wi‑Fi, CCTV से बढ़ी सुरक्षा•टाटा मोटर्स में आज बोनस पर बड़ा फैसला! अप्रेंटिस की बहाली पर भी बन सकती है बात•रांची में डॉग बाइट का डरावना आंकड़ा, छह महीने में 31 हजार से अधिक लोग पहुंचे अस्पताल
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर रांची तैयार, स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से मिलेगा प्रवेश - aksharsamvad.com
Spread the love
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मुकाबले को लेकर जेएससीए स्टेडियम में सुरक्षा, यातायात और दर्शकों के प्रवेश की तैयारियां तेज।

रांची : जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 9 अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले जाने वाले दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच में बड़ी संख्या में दर्शकों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक व्यवस्था की जा रही है। अधिकारियों को सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।

भीड़ और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर

समाहरणालय स्थित कार्यालय सभागार में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक संचालन और दर्शकों की सुरक्षित आवाजाही पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों से आपसी समन्वय बनाकर मजबूत कार्ययोजना तैयार करने को कहा। स्टेडियम की ओर आने वाले प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती की जाएगी। वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए जाएंगे, ताकि स्टेडियम के आसपास जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। शहरवासियों और क्रिकेट प्रेमियों से यातायात नियमों का पालन करने तथा अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़े करने की अपील की गई है।

दोपहर तीन बजे से प्रवेश, कतार में लगेंगे दर्शक

दर्शकों को दोपहर 3 बजे से स्टेडियम में प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित गेटों से कतारबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। प्रशासन और जेएससीए ने दर्शकों से अपील की है कि वे गेट खुलने से पहले पहुंचकर निर्धारित स्थान पर कतार में लगें, जिससे प्रवेश के दौरान किसी तरह की अफरा-तफरी न हो। दर्शकों से कहा गया है कि वे अपना वैध टिकट साथ रखें और प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर स्टेडियम न आएं। बिना टिकट लोगों को स्टेडियम परिसर और उसके आसपास एकत्र होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना देने की अपील भी की गई है।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी सख्त

स्टेडियम के भीतर और बाहरी हिस्सों में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में प्रवेश द्वारों, पार्किंग क्षेत्रों और प्रमुख रास्तों पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। आयोजन से जुड़े सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारियां स्पष्ट करते हुए समयबद्ध तरीके से तैयारी पूरी करने को कहा गया है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, अपर जिला दंडाधिकारी धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत, पुलिस अधीक्षक नगर पारस राणा, पुलिस अधीक्षक यातायात राकेश सिंह सहित प्रशासन, पुलिस और जेएससीए के पदाधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version