ताजा खबर
टाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार•खराब समीक्षाओं के बावजूद ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मंडे टेस्ट में दिखाई मजबूत पकड़•200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तकटाटा मोटर्स कर्मचारियों के बच्चों के लिए बड़ा मौका, डिप्लोमा के बाद B.Tech-MBA की पढ़ाई का खर्च उठाएगी कंपनी•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ी तैयारी, 19 बिंदुओं का जवाब भेजा; अब केंद्र की मंजूरी का इंतजार•खराब समीक्षाओं के बावजूद ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मंडे टेस्ट में दिखाई मजबूत पकड़•200 साल बाद महिला को फांसी देने की तैयारी, 31 साल पुराने हत्याकांड ने फिर छेड़ी बड़ी बहस•13 साल की IAS सेवा के बाद सियासत में नई पारी, दिव्या मित्तल ने चुनी अपनी अलग राह•धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की उम्मीदों को नई उड़ान, 540 एकड़ में आकार लेगी बड़ी परियोजना•30 सितंबर तक राशन का 100% उठाव नहीं हुआ तो ब्लैकलिस्ट होंगे ट्रांसपोर्टर, डीसी राजीव रंजन सख्त•जमीन का स्वरूप बदलकर हो रही रजिस्ट्री? अर्जुन मुंडा ने सरकार को घेरा, उच्चस्तरीय जांच की मांग•लंबित योजनाओं पर सख्त हुई प्राक्कलन समिति, देरी करने वाले संवेदकों पर कार्रवाई का निर्देश•टाटा मोटर्स में बोनस की बड़ी सौगात, कर्मचारियों को मिलेंगे ₹82,500 तक
खराब समीक्षाओं के बावजूद ‘द वन’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, मंडे टेस्ट में दिखाई मजबूत पकड़ - aksharsamvad.com
Spread the love
सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के एक दृश्य में सिद्धार्थ मल्होत्रा।

मुंबई : सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया अभिनीत सुपरनैचुरल थ्रिलर ‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ ने शुरुआती सप्ताहांत के बाद सोमवार की अहम परीक्षा भी पार कर ली है। फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बावजूद दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। चौथे दिन फिल्म ने भारत में करीब 4.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जिसके बाद इसकी कुल घरेलू कमाई लगभग 38.30 करोड़ रुपये हो गई। सोमवार को कामकाजी दिन होने के कारण कमाई में गिरावट स्वाभाविक मानी जा रही थी। इसके बावजूद फिल्म का प्रदर्शन बताता है कि हॉरर, लोककथा और धार्मिक आस्था का मिश्रण दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रहा है।

वीकेंड पर फिल्म ने दिखाई थी रफ्तार

फिल्म ने पहले दिन लगभग आठ करोड़ रुपये के साथ शुरुआत की थी। इसके बाद शनिवार और रविवार को दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुरुआती चार दिनों में फिल्म की कमाई ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली कई फिल्मों के प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया है। देश के साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म को ठीक प्रतिक्रिया मिल रही है। चार दिनों में इसका वैश्विक कारोबार 50 करोड़ रुपये के करीब पहुंचने की रिपोर्ट है। हालांकि सोमवार की गिरावट के बाद अब मंगलवार और बुधवार की कमाई यह तय करेगी कि फिल्म पहले सप्ताह में अपनी रफ्तार कायम रख पाती है या नहीं।

‘हनुमान अंश’ से मिल रही कड़ी चुनौती

सिनेमाघरों में ‘द वन’ का मुकाबला लंबे समय से शानदार प्रदर्शन कर रही आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ से है। नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित इस फिल्म ने 52 दिनों में दुनियाभर में 400 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया है। बेहद सीमित स्क्रीन से शुरुआत करने वाली यह फिल्म दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया के दम पर बड़ी सफलता बन गई।  53वें दिन इसकी कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज हुई, फिर भी इतने लंबे समय बाद इसका सिनेमाघरों में टिके रहना अपने आप में उल्लेखनीय माना जा रहा है।

बिहार की लोककथा से जुड़ी है कहानी

‘द वन’ की कहानी बिहार के एक रहस्यमय जंगल और वनदेवी की मान्यता के इर्द-गिर्द बुनी गई है। गांव वालों का विश्वास है कि सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश करने वाला व्यक्ति वापस नहीं लौटता। फिल्म में इसी रहस्य, आस्था और भय को पर्दे पर उतारा गया है। अरुणाभ कुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सिद्धार्थ और तमन्ना के अलावा श्वेता तिवारी, सुनील ग्रोवर और मनीष पॉल महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का भविष्य अब इसके पहले सप्ताह के कुल कलेक्शन और दूसरे वीकेंड की बढ़त पर निर्भर करेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version