ताजा खबर
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला•पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातमदुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला•पश्चिम बंगाल: मंगलकोट की मस्जिद में तड़के पहुंची NIA, इमाम गिरफ्तार; 6 घंटे पूछताछ के बाद JMB कनेक्शन की जांच•पैसों के विवाद में खौफनाक हत्या: कसाई ने महिला का गला रेता, शव के 9 टुकड़े कर नहर में फेंका•पूजा भट्ट के चर्चित फोटोशूट पर वर्षों बाद भाई राहुल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों भिड़ गए थे प्रदर्शनकारियों से•कोहरे का असर अभी से! 02 दिसंबर से 24 फरवरी तक चार एक्सप्रेस ट्रेनें रद, टाटानगर के यात्रियों पर सीधा असर•पुणे में बैंक ऑफ इंडिया की बिल्डिंग में भीषण आग, छठी मंजिल का सामान जलकर खाक•खेलते-खेलते तालाब तक पहुंचे तीन मासूम, गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : दुर्गा पूजा समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। उपायुक्त राजीव रंजन के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने जिले के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में अवैध चुलाई शराब और जावा महुआ बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि चार अन्य के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।

एमजीएम से बिरसानगर तक हुई छापेमारी

उत्पाद विभाग की टीम ने एमजीएम थाना क्षेत्र के बाराबंकी तथा बिरसानगर थाना क्षेत्र के हुरलुंग, नूतनडीह, जेम्को और मणिफीट इलाके में छापेमारी की। विभाग की कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अवैध चुलाई शराब तैयार करने से संबंधित सामान और व्यवस्था भी सामने आई। तस्वीरों में नदी और हरियाली वाले इलाकों में बनाए गए अस्थायी ठिकानों पर शराब तैयार करने की व्यवस्था दिखाई दे रही है।

390 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त

छापेमारी के दौरान उत्पाद विभाग ने करीब 390 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त की। इसके साथ ही शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाला करीब 21,000 किलोग्राम यानी 21 टन जावा महुआ भी बरामद किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में जावा महुआ की बरामदगी कार्रवाई का प्रमुख हिस्सा रही।

चार गिरफ्तार, चार पर फरार अभियोग

कार्रवाई के दौरान कुल चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं चार अन्य लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत फरार अभियोग दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। विभाग की ओर से अवैध शराब के निर्माण और बिक्री से जुड़े मामलों में आगे भी नियमानुसार कार्रवाई की बात कही गई है।

त्योहार को लेकर निगरानी बढ़ी

दुर्गा पूजा के दौरान अवैध शराब की बिक्री और निर्माण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने उत्पाद विभाग को सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया है। जिला प्रशासन का फोकस अवैध शराब के निर्माण स्थलों की पहचान कर कार्रवाई करने और त्योहार के दौरान इसकी बिक्री पर अंकुश लगाने पर है।

प्रशासन के अनुसार आने वाले दिनों में भी जिले के संवेदनशील इलाकों में जांच और छापेमारी का अभियान जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version