ताजा खबर
टाटा स्टील के 250 से ज्यादा अधिकारी करोड़पति पैकेज पर, टीवी नरेंद्रन सबसे आगे; सालाना वेतन ₹17.66 करोड़•व्हाइट हाउस में ट्रंप ने सुंदर पिचाई को बताया ‘मॉन्स्टर’, जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी•JPSC परीक्षा घोटाले में तीन प्रमुख आरोपियों को झटका, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका•दवाओं के वसूल रहे 10 गुना दाम, निजी अस्पताल बने उद्योग! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- आम आदमी क्यों भुगते?•54वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, वर्ल्डवाइड कमाई में बनाया नया रिकॉर्ड•केंद्रीय दुर्गापूजा समिति में लाखों के गबन का आरोप, DC से जांच की मांग•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसलाटाटा स्टील के 250 से ज्यादा अधिकारी करोड़पति पैकेज पर, टीवी नरेंद्रन सबसे आगे; सालाना वेतन ₹17.66 करोड़•व्हाइट हाउस में ट्रंप ने सुंदर पिचाई को बताया ‘मॉन्स्टर’, जवाब सुनकर छूट गई सबकी हंसी•JPSC परीक्षा घोटाले में तीन प्रमुख आरोपियों को झटका, अदालत ने खारिज की जमानत याचिका•दवाओं के वसूल रहे 10 गुना दाम, निजी अस्पताल बने उद्योग! सुप्रीम कोर्ट ने पूछा- आम आदमी क्यों भुगते?•54वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ का जलवा, वर्ल्डवाइड कमाई में बनाया नया रिकॉर्ड•केंद्रीय दुर्गापूजा समिति में लाखों के गबन का आरोप, DC से जांच की मांग•दुर्गा पूजा से पहले जमशेदपुर में अवैध शराब पर बड़ा शिकंजा, 390 लीटर शराब और 21 टन जावा महुआ जब्त•दलमा इको-सेंसिटिव जोन में धड़ल्ले से चल रहा था क्रशर! प्रशासन ने मारा छापा, मशीन सील; वाहन-खनिज समेत सामान जब्त•पूर्वी सिंहभूम में तेलहन खेती को मिलेगा बढ़ावा, 1400 हेक्टेयर में सरसों उत्पादन की तैयारी•नीतीश तक पहुंचा अनंत सिंह-नीरज कुमार का विवाद, श्रवण बोले- ‘यह ठीक नहीं’, अब शीर्ष नेतृत्व करेगा फैसला
केंद्रीय दुर्गापूजा समिति में लाखों के गबन का आरोप, DC से जांच की मांग - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गापूजा केंद्रीय समिति के पूर्व सचिव व आजीवन सदस्य अरुण सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त से मुलाकात कर समिति के अध्यक्ष अचिन्तम गुप्ता व उनके सहयोगियों पर लाखों रुपये के गबन का आरोप लगाया। प्रतिनिधिमंडल ने मामले की सक्षम अधिकारी से जांच कराने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में रामनाथ सिंह, दिलजय बोस समेत अन्य लोग शामिल थे।

2017-18 में निबंधित हुई थी समिति, ऑडिट पर उठे सवाल

अरुण सिंह ने कहा कि दुर्गापूजा केंद्रीय समिति वर्ष 2017-18 में निबंधित हुई थी। नियमावली के अनुसार नियमित लेखा संधारण और पंजीकृत ऑडिटर से वार्षिक ऑडिट कराया जाना चाहिए, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया।

उन्होंने आरोप लगाया कि पूजा समितियों से प्रतिवर्ष राशि वसूली जाती है और 2026 की आमसभा में पेश ऑडिट रिपोर्ट में बैंक विवरण भी गलत है। प्रतिनिधिमंडल ने पूरे मामले की जांच की मांग उपायुक्त से की।

प्रतिनिधिमंडल ने पूजा स्थलों के लिए स्लैग की उपलब्धता पहले सुनिश्चित करने की मांग भी रखी।

अचिन्तम गुप्ता ने कहा- जांच का स्वागत है

इन आरोपों पर समिति के अध्यक्ष अचिन्तम गुप्ता ने कहा कि वह जांच का स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि वह भी चाहते हैं कि उपायुक्त मामले की जांच करा लें।

अचिन्तम गुप्ता ने कहा कि यदि जांच में गड़बड़ी नहीं मिलती और अरुण सिंह से उनके संबंध में कोई पत्र मिला तो वह मानहानि का केस करेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि अरुण सिंह चुनाव हारने के बाद से अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके चुनाव हारने की वजह भी यही थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के आरोपों के लिए कौन उन्हें सहयोग दे रहा है, इसकी उन्हें जानकारी है।

अचिन्तम गुप्ता ने कहा कि वे अरुण सिंह को अच्छी तरह पहचानते हैं और मुद्दे में विश्वास करते हैं, गबन करना उनका चरित्र नहीं है।

पूजा से पहले सफाई और स्ट्रीट लाइट दुरुस्त होगी

इधर, दुर्गापूजा को लेकर मानगो नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। अपर नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को अधिकारियों, अभियंताओं और सफाई पर्यवेक्षकों की समीक्षा बैठक हुई।

बैठक में पूजा से पहले सफाई, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया।

नालियों की सफाई के बाद स्लैब ढंकने का निर्देश

अपर नगर आयुक्त ने नालियों की सफाई के बाद हटाए गए स्लैब को ढंकने और रात की सफाई में कर्मियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने को कहा।

सड़क किनारे कचरा फेंकने पर लगेगा जुर्माना

सड़क किनारे कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। दुर्गापूजा के दौरान सफाई व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

रोज पांच मशीनों से होगी फॉगिंग

नगर निगम को प्रतिदिन पांच मशीनों से फॉगिंग कराने और उसकी जियो टैग फोटो भेजने का निर्देश दिया गया।

पूजा को लेकर नगर निगम ने सफाई, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट और फॉगिंग व्यवस्था को दुरुस्त करने की तैयारी तेज कर दी है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version