ताजा खबर
एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तक•त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, कोडरमा होकर चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन•केंद्रीय कारा में अचानक पहुंची न्यायिक टीम, बैरक से महिला वार्ड तक जांच; 4 साल के बच्चे ने सुनाई कविता•एशियन गेम्स 2026 में भारत की सुनहरी छलांग, तीरंदाजी और शूटिंग में जीते दो गोल्ड•टाटा स्टील के 250 से ज्यादा अधिकारी करोड़पति पैकेज पर, टीवी नरेंद्रन सबसे आगे; सालाना वेतन ₹17.66 करोड़एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तक•त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, कोडरमा होकर चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन•केंद्रीय कारा में अचानक पहुंची न्यायिक टीम, बैरक से महिला वार्ड तक जांच; 4 साल के बच्चे ने सुनाई कविता•एशियन गेम्स 2026 में भारत की सुनहरी छलांग, तीरंदाजी और शूटिंग में जीते दो गोल्ड•टाटा स्टील के 250 से ज्यादा अधिकारी करोड़पति पैकेज पर, टीवी नरेंद्रन सबसे आगे; सालाना वेतन ₹17.66 करोड़
डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार - aksharsamvad.com
Spread the love

आदित्यपुर : जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान आदित्यपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में करीब डेढ़ साल से फरार चल रही महिला आरोपी नाजिया परवीन को सरायकेला-खरसावां जिले के जीवनपुर (कोलाबिरा) से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए नाजिया लगातार अपना ठिकाना बदल रही थी। इस दौरान उसने दूसरी शादी भी कर ली थी।

डेढ़ साल तक बदलती रही ठिकाना, दूसरी शादी भी की

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में दर्ज आदित्यपुर थाना कांड संख्या 97/25 में पुलिस ने कई आरोपियों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया था। मामले में नाजिया परवीन को मुख्य साजिशकर्ता बताया गया था। पुलिस के मुताबिक वह कार्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गई थी।

इसके बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए नाजिया ने लगातार अपने ठिकाने बदले। पुलिस का दावा है कि वह करीब डेढ़ साल तक मुंबई, दिल्ली, ओडिशा और बंगाल के अलग-अलग शहरों में छिपकर रही।

फरारी के दौरान उसने अपने पूर्व पति जावेद अंसारी उर्फ लालडू को छोड़कर दूसरी शादी भी कर ली। कुछ दिन पहले ही वह सरायकेला के जीवनपुर (कोलाबिरा) में आकर रहने लगी थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

बुधवार को आदित्यपुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि नाजिया जीवनपुर में मौजूद है। सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बिलासपुर से लौटते ही विपुल भी गिरफ्तार

इसी अभियान के दौरान पुलिस ने ब्राउन शुगर से जुड़े दूसरे मामले में लंबे समय से फरार चल रहे विपुल कर्मकार उर्फ विपुल लोहार को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई आदित्यपुर थाना कांड संख्या 209/26 से संबंधित है, जो 28 जुलाई 2026 को दर्ज किया गया था। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 17(बी), 21(बी) और 27(ए) के तहत विपुल को नामजद आरोपी बनाया गया था। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तारी से बचने के लिए वह छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में छिपा हुआ था।

बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि विपुल राम मड़ैया बस्ती लौट आया है। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

लूट से ब्राउन शुगर तस्करी तक कई मामले दर्ज

पुलिस के अनुसार विपुल कर्मकार का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर, कदमा और बिष्टुपुर थाना क्षेत्रों में लूट, छिनतई, आर्म्स एक्ट और ब्राउन शुगर तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह पहले भी जेल जा चुका है। हाल ही में उसके भाई सिपुल कर्मकार को भी छिनतई के एक मामले में जेल भेजा गया था।

आदित्यपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान की महत्वपूर्ण कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version