ताजा खबर
चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तकचांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश•734 करोड़ के GST घोटाले की जांच में जमशेदपुर के तीन ठिकानों पर ED की छापेमारी•चाईबासा की महिला उद्यमियों के उत्पाद अब पहुंचेंगे राज्य से राष्ट्रीय बाजार तक
डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला-खरसावां/चांडिल : कपाली ओपी थाना क्षेत्र के डोबो काड़ी पत्थर में पुलिस ने अवैध गांजा खरीद-बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पूर्वी सिंहभूम-जमशेदपुर पुलिस और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर 3.093 किलोग्राम गांजा और 5,19,500 रुपये नकद बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर बनी संयुक्त टीम, घर में चल रहा था गांजा पैकिंग का काम

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को करीब 12:05 बजे गुप्त सूचना मिली कि कपाली ओपी और सीमावर्ती इलाके में डोबो काड़ी पत्थर के आसपास गांजा की अवैध खरीद-बिक्री हो रही है। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम-जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां पुलिस की संयुक्त छापामारी टीम गठित की गई।

टीम ने डोबो काड़ी पत्थर निवासी अशोक तुरहा के घर की घेराबंदी की। पुलिस के अंदर प्रवेश करने पर दो व्यक्ति मापी मशीन से गांजा की तौल कर उसे छोटे-छोटे प्लास्टिक पाउच में पैक करते मिले।

पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश, दोनों पकड़े गए

पुलिस को देखते ही दोनों आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन छापामारी दल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान अशोक तुरहा (42), पिता स्व. भिखारी तुरहा और अभिजीत तुरहा (20), पिता अशोक तुरहा, दोनों निवासी डोबो काड़ी पत्थर, थाना चांडिल (कपाली ओपी), जिला सरायकेला-खरसावां के रूप में हुई।

चौकी के नीचे मिला गांजा, लाखों रुपये भी बरामद

पुलिस ने घर की तलाशी ली तो चौकी के नीचे से अलग-अलग प्लास्टिक में गांजा और गांजा की पुड़िया बरामद हुई। इसके अलावा मापी मशीन, पैकिंग सामग्री, स्मार्टफोन और नकदी भी मिली। नकदी की गिनती करने पर कुल 5,19,500 रुपये मिले।

89 पुड़िया समेत 3.093 किलो गांजा जब्त

पुलिस के अनुसार बरामद गांजा का प्लास्टिक सहित कुल वजन 3.093 किलोग्राम है। इसमें 89 पुड़िया शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान एक स्मार्टफोन, TAITAN कंपनी की मशीन, बाइक JH05DN-2886, एक सफेद रंग की तुला मशीन और प्लास्टिक पाउच के छह बंडल भी जब्त किए गए।

NDPS Act के तहत केस दर्ज

मामले में चांडिल (कपाली ओपी) थाना कांड संख्या 133/26, दिनांक 30.09.2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने धारा 20(b)(ii)(B)/29 NDPS Act-1985 के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से कपाली ओपी में प्रेस वार्ता कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी गई।

error: Content is protected !!
Exit mobile version