ताजा खबर
8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश8.86 एकड़ जमीन केस में CM हेमंत सोरेन पर आरोप तय, 30 नवंबर से ED पेश करेगी गवाह•रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत•चांडिल डैम में सुरक्षा की नई तैयारी, 40 नाविकों ने सीखे जान बचाने के गुर•मतदाता सूची में गड़बड़ी पर बड़ा एक्शन, अब घर-घर पहुंचेंगे BLO; नोटिस वाले मतदाताओं का होगा सत्यापन•क्रिकेट की पिच से बेटियों की बराबरी का संदेश, ‘पूरी पिच तुम्हारी, पूरी पिच हमारी’ का हुआ विमोचन•डोबो काड़ी पत्थर में गांजा के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 3.093 किलो गांजा और 5.19 लाख रुपये बरामद•एनएच-33 पर फिर धूल-गड्ढों का राज, सरयू राय ने NHAI को दी सीधी चेतावनी, नहीं चेते तो फूटेगा जनाक्रोश•वियतनाम में सड़क हादसे ने उजाड़े दो परिवार, झारखंड के योग प्रशिक्षकों की मौत, पार्थिव शरीर का इंतजार•डेढ़ साल पुलिस को चकमा देती रही महिला ड्रग तस्कर, दूसरी शादी कर बदला ठिकाना; आखिरकार सरायकेला से गिरफ्तार•2,274 कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने एक-एक लाख रुपये देने का दिया आदेश
रांची में दो गंभीर मामले, नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत - aksharsamvad.com
Spread the love
रांची में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तारी और चुरनी फॉल में युवती की संदिग्ध मौत की जांच जारी। सांकेतिक तस्वीर।

रांची : राजधानी के आसपास दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने कार्रवाई की है। बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, अनगड़ा–टाटीसिलवे क्षेत्र की सीमा पर स्थित चुरनी फॉल घूमने गई 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में उसके साथ गए युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों घटनाओं की जांच जारी है।

पानी मांगने के बहाने घर में आने का आरोप

बुढ़मू क्षेत्र में नाबालिग छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक युवक पानी पीने के बहाने उसके घर में आया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। शिकायत के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी।बुधवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर छात्रा ने परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोग उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए सोहेल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जा रहा है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

चुरनी फॉल घूमने गई युवती की बिगड़ी तबीयत

दूसरा मामला चुरनी फॉल का है। यहां मंगलवार को अपने पुरुष मित्र के साथ घूमने पहुंची 20 वर्षीय युवती की मौत हो गई। युवती खेलगांव क्षेत्र के एक निजी संस्थान में काम करती थी। जानकारी के अनुसार, दोनों बाइक से फॉल पहुंचे थे। शाम के समय युवती की अचानक तबीयत बिगड़ने और बेहोश होकर गिरने की बात सामने आई। उसके साथ गए युवक ने अन्य पर्यटकों की मदद से उसे फॉल से ऊपर निकाला। इसके बाद उसने फोन करके युवती के परिजनों को जानकारी दी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पिता की शिकायत पर प्राथमिकी, युवक हिरासत में

युवती के पिता के बयान के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मामले में रामगढ़ के गिद्दी-ए निवासी रफीक अंसारी को हिरासत में लिया गया है। पुलिस परिजनों के आरोपों और घटनाक्रम को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। टाटीसिलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

मौत के कारण पर अभी स्पष्ट निष्कर्ष नहीं

प्रारंभिक जांच में कार्डियक अरेस्ट की संभावना से भी इनकार नहीं किया गया है। हालांकि, फिलहाल मौत का कारण निश्चित नहीं है। युवती की तबीयत किन परिस्थितियों में बिगड़ी और घटनास्थल पर क्या हुआ, इन पहलुओं की जांच जारी है। पुलिस के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट आगे की कार्रवाई में अहम होगी।

Tags:

error: Content is protected !!
Exit mobile version