ताजा खबर
बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिसबुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर - aksharsamvad.com
Spread the love

सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया निवासी मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता अमित मोदक की उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की चर्चा अब यूरोप तक पहुंच गई है। हंगरी की प्रतिष्ठित डिजिटल मैगजीन ‘Csak POZITÍVAN’ ने अपने विशेष अंक में अमित मोदक के प्रोजेक्ट्स को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।

ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली ने की अमित के हुनर की सराहना

मैगजीन में प्रकाशित विशेष आलेख विश्व प्रसिद्ध Wah Ngai Wing Chun के ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के अंतरराष्ट्रीय साक्षात्कार पर आधारित है। इसमें उन्होंने अमित मोदक की मार्शल आर्ट्स प्रतिभा, तकनीकी कौशल और आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स की सराहना की है।

संघर्ष से सफलता तक पहुंचा अमित का सफर

अमित मोदक के मार्शल आर्ट्स और सिनेमा के क्षेत्र में संघर्षपूर्ण सफर पर बायोपिक का निर्माण भी हो चुका है। मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए उन्हें झारखंड सरकार द्वारा राजकीय स्तर पर सम्मानित किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग एक्शन फिल्म में दिखेंगे

मैगजीन में दी गई जानकारी के अनुसार, अमित मोदक जल्द ही ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इस प्रोजेक्ट को लेकर मार्शल आर्ट्स और फिल्म जगत में उनके प्रशंसकों के बीच उत्सुकता बढ़ी है।

बेटियों के लिए देशभर में मुफ्त ट्रेनिंग का ऐलान

अमित मोदक भारत की जरूरतमंद बेटियों के लिए राष्ट्रव्यापी मुफ्त सेल्फ-डिफेंस ट्रेनिंग प्रोग्राम शुरू करने की तैयारी में हैं। इसका उद्देश्य बेटियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाकर उन्हें अधिक आत्मनिर्भर बनाना है।

झारखंड आएंगे ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली

इस पहल के शुभारंभ के लिए ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के जल्द झारखंड आने की योजना भी बताई गई है। कार्यक्रम के जरिए अमित मोदक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण को स्थानीय स्तर पर जरूरतमंद बेटियों तक पहुंचाने की दिशा में पहल करेंगे।

error: Content is protected !!
Exit mobile version