ताजा खबर
बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिसबुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव•चलती ट्रेन में आग लगी तो क्या करेंगे लोको पायलट? 240 पायलटों को सिखाया गया फायर एक्सटिंग्विशर चलाने का तरीका•सरायकेला के अमित मोदक का अंतरराष्ट्रीय डंका: यूरोप की मैगजीन में चर्चा, ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग फिल्म में आएंगे नजर•सरायकेला में पूर्वजों की जमीन पर बवाल: दुकानें खाली कराने पहुंचे ग्रामीण, चांडिल गोलचक्कर पर हंगामा; पुलिस ने संभाला मोर्चा•बैंक डकैती और फायरिंग पर पुलिस मुख्यालय की सीधी नजर, डीजीपी ने दिए गिरफ्तारी तेज करने के निर्देश•चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ा एक्शन: छह भट्ठियां ध्वस्त, 2400 किलो जावा महुआ नष्ट•झारखंड में दवा खरीद पर घमासान: कम रेट छोड़ महंगी खरीद की तैयारी? सरयू राय ने मांगी पूरी जांच•धोनी के गढ़ में टी20 का रोमांच, 9 अक्टूबर को भारत–वेस्टइंडीज की टक्कर, राँची में टीम इंडिया का रिकॉर्ड दमदार•राँची की नदियों को मिलेगी नई जान, हरमू–स्वर्णरेखा के पुनर्जीवन की तैयारी, एयरपोर्ट सुरक्षा पर भी सख्ती के निर्देश•सरायकेला में सड़क किनारे बेसुध मिला युवक, अस्पताल में मौत; हत्या या हादसा, जांच में जुटी पुलिस
बुजुर्ग बोझ नहीं, अनुभव की पूंजी हैं: डालसा सचिव - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर की ओर से गुरुवार को बाराद्वारी और डिमना स्थित वृद्धाश्रमों में अलग-अलग विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने बुजुर्गों के अधिकारों और उनके सम्मान की जरूरत पर जोर दिया।

आज बुजुर्गों के साथ जैसा व्यवहार, कल हमारे साथ भी हो सकता है

डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी ने कहा कि हम अपने बुजुर्गों के साथ जिस उदासीनता से पेश आ रहे हैं, वही कल हमारे अपने बुढ़ापे की तस्वीर बन सकती है। बुजुर्ग बोझ नहीं, बल्कि समाज और परिवार के लिए अनुभव की पूंजी हैं। उन्होंने कहा कि एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस बुजुर्गों के योगदान का सम्मान करने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

संतान को माता-पिता का भरण-पोषण करना जरूरी

उन्होंने बताया कि सरकार ने वर्ष 2007 में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण-पोषण अधिनियम बनाया है। इसके तहत संतान अपने बुजुर्ग माता-पिता के भरण-पोषण के लिए बाध्य है। यदि कोई संतान माता-पिता से संपत्ति हस्तांतरित कराने के बाद उनकी उपेक्षा करती है, तो कुछ परिस्थितियों में उस संपत्ति हस्तांतरण को रद्द कराया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में बुजुर्गों को इस कानून की जानकारी नहीं है। जानकारी होने के बावजूद कई बुजुर्ग अपनी ही संतान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने से हिचकते हैं।

बुजुर्ग अपनी समस्या बेहिचक डालसा को बताएं

डालसा सचिव ने वरिष्ठ नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की कानूनी या पारिवारिक समस्या को लेकर बेहिचक डालसा से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि डालसा की ओर से जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी चिंता जताते हुए कहा कि वृद्धावस्था से जुड़ी चिकित्सा सेवाओं और विशेषज्ञों की उपलब्धता को और मजबूत किए जाने की जरूरत है। जिला स्तर पर बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य सुविधाएं सीमित हैं।

दोनों वृद्धाश्रमों में लगा मेडिकल कैंप

कार्यक्रम के दौरान बाराद्वारी और डिमना स्थित वृद्धाश्रमों में अलग-अलग मेडिकल कैंप लगाए गए। मेडिकल टीम ने वहां रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

जागरूकता कार्यक्रम के बाद डालसा सचिव ने वृद्धाश्रमों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने बुजुर्गों के रहन-सहन, खान-पान, साफ-सफाई, शयन कक्ष और किचेन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की समस्या होने पर इसकी जानकारी डालसा कार्यालय को दी जाए, ताकि उसके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

प्रधान जिला जज के मार्गदर्शन में कार्यक्रम

नालसा एवं झालसा के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डालसा पीएलवी प्रकाश मिश्रा, नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, आशीष प्रजापति, जोबारानी बास्के, संजय तिवारी, बालेश्वर दास, रमन कुमार, सुनीता कुमारी, रीना तिवारी, सुनीता झा, प्रसीश मरांडी समेत अन्य लोगों की भूमिका रही। मेडिकल टीम के सदस्यों ने भी सहयोग किया।

error: Content is protected !!
Exit mobile version