ताजा खबर
आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म•पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर बढ़ी चिंता: भनगांव में हथिनी संदिग्ध हालत में मृत, एक साल में करीब सात मौतें•राजघाट से देशभर तक बापू को नमन, पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी दी श्रद्धांजलि•12.93 लाख का डाकघर गबन: खाताधारकों की रकम भी गई, सरकारी पैसा भी; 4 साल बाद गिरफ्तार हुआ पोस्ट मास्टर•टाटा स्टील की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, एमडी ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश•ठेकाकर्मियों के लिए टाटा स्टील की नई पहल, अब मोबाइल पर देखें PF, ग्रेच्युटी और वेतन का हिसाब•दिन में DGP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रात में सीतारामडेरा में गूंजी गोलियां•सड़क खोदकर छोड़ी तो होगी कार्रवाई! रांची में एजेंसियों को काम के बाद रास्ता बहाल करने का सख्त निर्देशआदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान•गांधी जयंती पर चांडिल में सत्य-अहिंसा के लिए उपवास, काटिया में चार दिन से तनाव; 6 तक समाधान नहीं तो 7 को धरना•सड़क नहीं मिली तो खटिया बनी एंबुलेंस: प्रसव पीड़ा में गर्भवती को 2 किमी पहाड़ पर ढोकर ले गए ग्रामीण, अस्पताल में बेटे को दिया जन्म•पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों की मौत पर बढ़ी चिंता: भनगांव में हथिनी संदिग्ध हालत में मृत, एक साल में करीब सात मौतें•राजघाट से देशभर तक बापू को नमन, पीएम मोदी ने शास्त्री जी को भी दी श्रद्धांजलि•12.93 लाख का डाकघर गबन: खाताधारकों की रकम भी गई, सरकारी पैसा भी; 4 साल बाद गिरफ्तार हुआ पोस्ट मास्टर•टाटा स्टील की कैंटीन में खाने की गुणवत्ता पर सवाल, एमडी ने दिए तत्काल सुधार के निर्देश•ठेकाकर्मियों के लिए टाटा स्टील की नई पहल, अब मोबाइल पर देखें PF, ग्रेच्युटी और वेतन का हिसाब•दिन में DGP ने की कानून-व्यवस्था की समीक्षा, रात में सीतारामडेरा में गूंजी गोलियां•सड़क खोदकर छोड़ी तो होगी कार्रवाई! रांची में एजेंसियों को काम के बाद रास्ता बहाल करने का सख्त निर्देश
आदित्यपुर की खरकई नदी में मिला युवक का शव, गुरुवार से था लापता; धनबाद निवासी के रूप में हुई पहचान - aksharsamvad.com
Spread the love

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सालडीह स्थित खरकई नदी घाट पर शुक्रवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नदी घाट पर शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया।

गुरुवार से लापता था युवक

मृतक की पहचान सुमित कुमार मंडल के रूप में हुई है। बताया गया कि सुमित मूल रूप से धनबाद का रहने वाला था और आदित्यपुर-2 स्थित आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर 24 में एक मित्र के साथ किराये के मकान में रहता था। जानकारी के अनुसार, वह गुरुवार से अचानक लापता हो गया था।

दोस्त ने थाने में दर्ज कराई थी शिकायत

सुमित के अचानक लापता होने के बाद उसके मित्र ने काफी खोजबीन की। जब उसका कोई पता नहीं चला तो आरआईटी थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। इसके बाद परिजन और परिचित भी उसकी तलाश में जुटे थे।

नदी घाट पर शव मिलने से मचा हड़कंप

शुक्रवार सुबह सालडीह खरकई नदी घाट पर स्थानीय लोगों ने नदी में युवक का शव देखा। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

error: Content is protected !!
Exit mobile version