ताजा खबर
केनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम•झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी संदिग्धों की पूरी रिपोर्ट•मॉर्निंग शिफ्ट से पहले स्टेशन ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग में लगा भीषण जाम•गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्थाकेनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम•झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी संदिग्धों की पूरी रिपोर्ट•मॉर्निंग शिफ्ट से पहले स्टेशन ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग में लगा भीषण जाम•गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था
मॉर्निंग शिफ्ट से पहले स्टेशन ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग में लगा भीषण जाम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : टाटानगर स्टेशन के पास बर्मामाइंस ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह टाटा मोटर्स से जुड़ी औद्योगिक सामग्री लदा मिनी ट्रक पलट गया। ट्रक के सड़क पर गिरने से ओवरब्रिज का एक हिस्सा बाधित हो गया और सुबह के व्यस्त समय में बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।

मोड़ पर बिगड़ा ट्रक का संतुलन

बताया गया कि ट्रक संख्या जेएच 05 डीडी 9727 पर औद्योगिक सामग्री लदी थी। ओवरब्रिज के मोड़ के पास अचानक लोड एक तरफ खिसक गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के समय आसपास से गुजर रहे अन्य वाहन इसकी चपेट में नहीं आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सुबह छह बजे से बढ़ने लगा जाम

घटना के समय शहर में मॉर्निंग शिफ्ट की ड्यूटी के लिए कर्मचारियों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी। स्टेशन जाने वाले यात्रियों, स्कूल वाहनों और दोपहिया-चारपहिया वाहनों की संख्या भी अधिक थी। ट्रक पलटने के बाद वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और देखते ही देखते लंबा जाम लग गया।

ट्रैफिक पुलिस ने संभाली व्यवस्था

सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से ट्रक और सड़क पर गिरे सामान को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। तब तक वाहनों को सीमित जगह से निकाला गया। जाम के कारण ड्यूटी जाने वाले कर्मचारियों और स्टेशन पहुंचने वाले यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

लोडिंग व्यवस्था पर उठे सवाल

हादसे के बाद भारी और औद्योगिक सामग्री ढोने वाले वाहनों की लोडिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। लोगों का कहना है कि वाहनों पर माल को सुरक्षित तरीके से बांधने और निर्धारित भार क्षमता के अनुरूप लोडिंग की नियमित जांच होनी चाहिए। व्यस्त सड़क पर ऐसी लापरवाही से बड़ा हादसा हो सकता है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version