ताजा खबर
केनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम•झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी संदिग्धों की पूरी रिपोर्ट•मॉर्निंग शिफ्ट से पहले स्टेशन ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग में लगा भीषण जाम•गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्थाकेनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम•झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी संदिग्धों की पूरी रिपोर्ट•मॉर्निंग शिफ्ट से पहले स्टेशन ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग में लगा भीषण जाम•गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था
झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी संदिग्धों की पूरी रिपोर्ट - aksharsamvad.com
Spread the love

रांची : झारखंड में संदिग्ध विदेशी नागरिकों, खासकर बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही को लेकर पुलिस प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियों से मिले इनपुट के बाद पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनकी विस्तृत जानकारी जुटाने का निर्देश दिया है।

नौ बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही का इनपुट

पुलिस मुख्यालय को मिले प्रारंभिक इनपुट के मुताबिक, हाल के दिनों में नौ बांग्लादेशी नागरिकों के झारखंड आने की जानकारी सामने आई थी। प्राथमिक जांच में तीन लोगों के वापस लौटने की बात सामने आई है, जबकि तीन अन्य इलाज के सिलसिले में राज्य में आए थे। बाकी तीन के भी वापस लौटने की तैयारी की जानकारी पुलिस को मिली है। हालांकि, इन सूचनाओं का सत्यापन पुलिस स्तर पर किया जा रहा है।

संताल परगना के चार जिलों पर खास नजर

सुरक्षा एजेंसियों के इनपुट के बाद साहिबगंज, जामताड़ा, देवघर और दुमका में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। इन जिलों के कुछ इलाकों में संदिग्ध विदेशी नागरिकों के ठहरने और उनकी गतिविधियों से जुड़े इनपुट पुलिस को मिले हैं।

पुलिस की टीमें स्थानीय स्तर पर संदिग्ध लोगों की पहचान, उनके आने-जाने के स्थान और गतिविधियों से जुड़ी जानकारी जुटाने में लगी हैं। साथ ही संदिग्ध दस्तावेजों और पहचान से जुड़े मामलों की भी जांच की जा रही है।

फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल की आशंका

पुलिस के सामने ऐसे आरोप भी आए हैं कि कुछ संदिग्ध लोग फर्जी दस्तावेज तैयार कर स्थानीय स्तर पर पहचान बनाने की कोशिश कर सकते हैं। पुलिस इन दावों की सत्यता की जांच कर रही है। जांच एजेंसियों का फोकस दस्तावेजों की वास्तविकता, रहने के स्थान और राज्य में आने के उद्देश्य की पड़ताल पर है।

हर जिले में तैयार होगी संदिग्धों की फाइल

पुलिस मुख्यालय ने जिला पुलिस को निर्देश दिया है कि अपने क्षेत्र में रहने वाले संदिग्ध लोगों के नाम, ठिकाने, आने-जाने का समय और मौजूदा गतिविधियों से संबंधित विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए। रिपोर्ट को पुलिस मुख्यालय भेजने के बाद उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

फिलहाल पुलिस ने सभी जिलों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल साझा करने का निर्देश दिया है। झारखंड पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर भी नागरिक सेवाओं और पुलिस सत्यापन से संबंधित व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!
Exit mobile version