ताजा खबर
केनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम•झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी संदिग्धों की पूरी रिपोर्ट•मॉर्निंग शिफ्ट से पहले स्टेशन ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग में लगा भीषण जाम•गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्थाकेनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम•झारखंड में बांग्लादेशी नागरिकों की आवाजाही पर अलर्ट, पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों से मांगी संदिग्धों की पूरी रिपोर्ट•मॉर्निंग शिफ्ट से पहले स्टेशन ओवरब्रिज पर पलटा ट्रक, बर्मामाइंस-जुगसलाई मार्ग में लगा भीषण जाम•गांधी-शास्त्री जयंती पर पटमदा में मानवता की मिसाल, रक्तदान शिविर में 105 यूनिट रक्त संग्रह•आदित्यपुर में जमीन खत्म, अब कुकड़ू बनेगा नया औद्योगिक ठिकाना! 437 एकड़ पर औद्योगिक पार्क की तैयारी•नौकरों की पहचान पर फर्जी कंपनियां, 54.33 करोड़ की मनी लॉन्ड्रिंग का खुलासा•झारखंड में विशेषज्ञ डॉक्टरों की बंपर भर्ती, 306 पदों पर आवेदन शुरू; 31 अक्टूबर अंतिम तारीख•गांधी-शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह में खिले बच्चों के चेहरे, बांटे कपड़े और खाद्य सामग्री•बाराद्वारी फायरिंग में दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार मुहैया कराने वाले तक पहुंचने में जुटी पुलिस•अब RTO के चक्कर खत्म! घर बैठे डाउनलोड होगा ड्राइविंग लाइसेंस और RC, अप्रैल से नई व्यवस्था
केनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित केनरा बैंक में 24 सितंबर को हुई डकैती के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन संदिग्ध आरोपियों की पहचान कर ली है। पुलिस ने अमन सिंह, प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार और अक्षय कुमार उर्फ साका की तस्वीरें जारी करते हुए इनके बारे में सूचना देने की अपील की है।

पश्चिम बंगाल और बिहार से जुड़े हैं तीनों

पुलिस के अनुसार, अमन सिंह पश्चिम बंगाल के रानीगंज का रहने वाला है। प्रियदर्शी उर्फ दर्शन कुमार समस्तीपुर के अंगारघाट थाना क्षेत्र के चेता गांव का निवासी बताया गया है। वहीं अक्षय कुमार उर्फ साका समस्तीपुर के गोसाई गांव का रहने वाला है।

सीसीटीवी फुटेज से हुई पहचान

पुलिस ने बैंक और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच के बाद डकैती में शामिल आरोपियों की पहचान की है। पुलिस के मुताबिक, डकैती में शामिल पांच लोगों की पहचान पर काम किया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने पांच संदिग्धों की तस्वीरें जारी कर प्रत्येक की सूचना देने वाले को दो-दो लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की थी।

सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गुप्त

पुलिस ने तीनों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से इनके बारे में जानकारी देने की अपील की है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखने की बात कही गई है। पुलिस अब आरोपियों के संभावित ठिकानों और उनके संपर्कों की जानकारी जुटाने में लगी है।

बाकी आरोपियों की तलाश जारी

केनरा बैंक डकैती मामले में पुलिस की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संदिग्धों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version