ताजा खबर
लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?•केनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनामलोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?•केनरा बैंक डकैती में अमन, प्रियदर्शी और साका की पहचान, सूचना देने पर इनाम
NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : शनिवार तड़के करीब चार बजे NH-33 पर झाबरी गांव के पास कोलकाता से रांची जा रही बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस में करीब 25 यात्री सवार थे।

स्थानीय लोगों ने पहुंचकर यात्रियों को बस से बाहर निकाला

हादसे की सूचना मिलते ही चौका पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया। दुर्घटना में तीन यात्री घायल हुए, जिन्हें तत्काल चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घायलों में गिरिडीह निवासी सुखदेव दास (45) समेत एक महिला और एक बच्चा शामिल बताया गया है।

हाईवे पर लगा जाम, क्रेन से हटाई गई दुर्घटनाग्रस्त बस

बस के सड़क पर पलट जाने से NH-33 पर एक तरफ का यातायात बाधित हो गया। वाहनों को निकलने में परेशानी हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था संभाली। बाद में हाइड्रा और क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटाया गया, जिसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।

हादसे के बाद यात्रियों ने बदले अपने सफर के साधन

दुर्घटना के बाद बस में सवार अन्य यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने दूसरे वाहनों की व्यवस्था की और अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। चौका पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version