ताजा खबर
सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन•लोहरदगा में कारोबारी को लेवी की धमकी, दुकान के शटर पर चली गोली•DC-SP दफ्तर के पास बैंक में सेंध! चोरों ने तोड़ा ताला, सात जगहों को बनाया निशाना; ग्रामीणों की सतर्कता से टली बड़ी लूट•हथकड़ी-रस्सी समेत थाने से फरार, 72 घंटे में फिर पकड़ा गया आरोपी, टूटी हथकड़ी बरामद•टाटा समूह में 12 हजार से ज्यादा शिकायतें, टाटा स्टील-मोटर्स में 3,758 मामले; सप्लाई चेन और टेंडर पर उठे सवाल•बार-बार मुंहासे और चेहरे पर थकान? आपकी त्वचा पर भी असर डाल सकता है तनाव•‘दृश्यम 3’ की धमाकेदार एंट्री, पहले दिन दुनियाभर में ₹95.10 करोड़ की कमाई!•NH-33 पर यात्रियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; 25 यात्रियों में 3 घायल•‘नकाब पहनें, शादी के बाद नौकरी छोड़ें’, फ्लाईदुबई हमले के आरोपी को-पायलट के पुराने पोस्ट पर विवाद•कोल इंडिया बोनस, 2 लाख कर्मियों की नजर बैठक पर, क्या ₹1.10 लाख तक पहुंचेगी राशि?
सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित, ड्यूटी में लापरवाही पर SSP का बड़ा एक्शन - aksharsamvad.com
Spread the love

जमशेदपुर : शहर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे में सख्ती का असर दिखने लगा है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता के आरोप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. एहतशाम वकारिब के स्तर से की गई है।

शिकायतों और विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

जानकारी के अनुसार सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था की स्थिति और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय स्तर पर समीक्षा और जांच के बाद थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को कार्य में गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया।

जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही के साथ-साथ अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी सामने आने के बाद एसएसपी ने दंडात्मक कार्रवाई की।

पुलिस लाइन क्लोज, नए प्रभारी की तलाश शुरू

निलंबन अवधि में आनंद मिश्रा को पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। वहीं, सीतारामडेरा थाना के लिए नए प्रभारी की पदस्थापना की विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिसिंग में लापरवाही पर आगे भी कार्रवाई

एसएसपी कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि पुलिसिंग के किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना होगा।

सीतारामडेरा थाना प्रभारी पर हुई यह कार्रवाई शहर की पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

error: Content is protected !!
Exit mobile version